आठ दिनों के भीतर निवास का प्रमाणपत्र और फोटोग्राफ प्रस्तुत करने की अपील
214 पुणे कैन्टोन्मेंट विधानसभा चुनाव क्षेत्र के कुल 274 सूची के 32 हजार 371 मतदाताओं के फोटो मतदाता सूची में नहीं हैं।
पुणे, जून (जिमाका)महाराष्ट्र राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी के 19 नवंबर 2020 के पत्र के अनुसार जिन मतदाताओं के फोटो सूची में नहीं हैं उनके फोटो अपडेट करने का कार्यक्रम घोषित किया गया है। 214 पुणे कैन्टोन्मेंट विधानसभा चुनाव क्षेत्र के कुल 274 सूची क्षेत्रों के 32 हजार 371 मतदाताओं के फोटो मतदाता सूची में नहीं हैं। बिना फोटो वाले मतदाताओं के नामों की सूची जिलाधिकारी पुणे की वेबसाइट (www.pune.nic.in) पर देखने के लिए उपलब्ध करा दी गई है। जिन मतदाताओं के फोटो मतदाता सूची में नहीं हैं, वे अपने रंगीन फोटो व निवासी प्रमाणपत्र 214 पुणे कैन्टोन्मेंट विधानसभा चुनाव क्षेत्र, पुणे जिलाधिकारी कार्यालय, बी विंग, तीसरी मंजिल पर स्वयं एवं मतदान केन्द्रस्तरीय अधिकारी के पास आठ दिन के अंदर जमा कर दें। यह अपील उपजिलाधिकारी तथा 214 पुणे कैन्टोन्मेंट विधानसभा चुनाव क्षेत्र मतदाता रजिस्ट्रेशन अधिकारी श्रीमती स्नेहल भोसले ने नागरिकों से की है। जिन मतदाताओं के निवास प्रमाणपत्र एवं फोटो इस अवधि के दौरान जमा नहीं होंगे, उनके नाम हटाने हेतु आगे की कार्यवाही प्रस्तावित की जा सकती है।

0 टिप्पणियाँ