मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

‘पिंग पोंग’ ओटीटी की ‘हिडन’ वेबसीरीज का पोस्टर लॉन्च!

अब जो भी होगा ‘हिडन’ होगा! देखिए नया हिंदी वेबसिरिज ’पिंग पोंग’ ओटीटी पर 16 जुलाई 2021 को !

पुणे, जून (ह.ए. प्रतिनिधि)

‘पिंग पोंग एंटरटेनमेंट प्रा. लिमिटेड के ‘पिंग पोंग’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जल्द ही लॉन्च होनेवाली अपनी नई ‘हिडन’ वेब सीरीज के पोस्टर का अनावरण किया है। यह वेबसीरीज ‘पिंग पोंग’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 16 जुलाई को रिलीज होगी। कलाकारों की मौजूदगी में आज सोशल मीडिया पर ‘हिडन’ का भारी पोस्टर जारी किया गया। रहस्यों को उजागर करनेवाला यह पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी किया गया, नेटिज़न्स बहुत उत्सुक हो गए और उनकी जिज्ञासा ने बहुत धूम मचाई है।
वेबसीरीज ‘हिडन’ में लोकप्रिय अभिनेता संतोष जुवेकर की प्रमुख भूमिका है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि ‘हिडन’ में मेरी बहुत अलग भूमिका है। मैं इसमें एसीपी प्रदीप राजे की भूमिका निभा रहा हूं। यह अनुभव मेरे लिए रोमांचक है। हमारी टीम ने इस वेब सीरीज को काफी मेहनत से बनाया है। पहली बार ‘पोस्टर’ का अनावरण होते ही दर्शकों ने उस पर प्रतिक्रिया दी है। हम संतुष्ट हैं कि हमारी मेहनत रंग लाई है। ‘हिडन’ में क्या छिपा है ? यह रहस्य 16 जुलाई को ‘पिंग पोंग’ ओटीटी पर सामने आएगा।
महाराष्ट्र के जाने-माने उद्यमी जीवन बबनराव जाधव ने ‘पिंग पोंग एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड’ के ज़रिए एक नया ओटीटी प्लेटफॉर्म पिंग पोंग लॉन्च किया है, जो विशेष रूप से दुनिया भर के भारतीय दर्शकों के मनोरंजन के लिए है। इस ओटीटी पर दर्शकों को बहुत ही अलग और आकर्षक नई वेबसीरीज, वेब फिल्में, बॉलीवुड, हॉलीवुड फिल्में और साथ ही अन्य मनोरंजन शो देखने को मिलेंगे। ‘हिडन’ वेबसीरीज पर बात करते हुए चैनल के सीएमडी जीवन बबनराव जाधव ने कहा कि ‘हिडन’ एक बेहतरीन वेबसीरीज है। इस वेबसीरीज में कई नामी कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। इसकी पेशकश बिलकुल अलग और दर्शकों को लुभानेवाली है।
‘पिंग पोंग’ ओटीटी के चैनल हेड चेतन खरात (डीके) ने कहा कि हिडन हमारे ओटीटी की एक बेहतरीन पेशकश है। यह हमारे विश्वव्यापी ग्राहकों का पसंदीदा वेबसीरीज रहेगी! इसका फर्स्टलुक उत्सुकता जगा रहा है। हमारे ओटीटी को अगले स्तर पर ले जाने के लिए ‘हिडन’ निश्चित रूप से योगदान देगी।
‘हिडन’ में क्या छिपा है, इस पर टिप्पणी करते हुए लेखक-निर्देशक विशाल सावंत ने कहा कि नाम से पता चलता है कि इसमें कुछ छिपा है, लेकिन क्या छिपा है? यह जानने के लिए दर्शकों को इस वेबसीरीज के तीनों सीजन देखने की जरूरत है। सारे पात्र काल्पनिक हैं। ‘हिडन’ में अपराध जगत की कहानी को दर्शाया गया है। अपराधियों और पुलिस के बीच तेज-तर्रार घटनाएं दर्शकों को आकर्षित करेंगी। डार्कलुक वाला ‘हिडन’ का पोस्टर गहन जिज्ञासा पैदा कर रहा है।
‘पिंग पोंग एंटरटेनमेंट प्रा. लिमिटेड’ के लिए विशाल पी. सालेचा और महेश पटेल द्वारा ‘हिडन’ निर्माण की गई है और विशाल सावंत द्वारा लिखित और निर्देशित है। कमल सिंह द्वारा फिल्माया गया और रसीद खान द्वारा संगीत निर्देशित। ‘हिडन’ में संतोष जुवेकर, संजय सोनू, दक्ष अजीत सिंह, जीत सिंह, मनवीर चौधरी, रजत वर्मा, रोहित परशुराम और संदीप पाठक जैसे सितारे हैं।
मूल मनोरंजन का आनंद लेने के लिए आपको Google Play Store या Appstore पर जाना होगा और  Ping Pong ऐप डाउनलोड करना होगा या https://pingpongentertainment.com पर जाकर ऐप डाउनलोड करना होगा। पोस्टर रिलीज वीडियो लिंक https://www.youtube.com/watch?v=6Rd7kVpCkGs

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ