कोरोना पीड़ित मरीजों की सेवा करने में परिश्रम करनेवाली खडकवासला विधानसभा मतदार संघ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की महिला सेवकों को साड़ी व मिठाई देकर युवक कांग्रेस पुणे शहर के सचिव निलेश सांगले, खडकवासला विधानसभा मतदार संघ के अध्यक्ष किशोर रायकर व महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य श्रीरंग नाना चव्हाण द्वारा सम्मानित किया गया है।
पुणे, जून (ह.ए. प्रतिनिधि)
कांग्रेस पार्टी आम जनता की साथी है। आम जनता के साथ कांग्रेस पार्टी का एक गहरा रिश्ता है। सामाजिक व विधायक कार्यों के साथ लोगों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर व समर्पित रहनेवाली कांग्रेस पार्टी है। कोरोना संक्रमण के कठिन समय में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूरी लगन से जनता की सेवा अविरत रूप से करते हुए अहम भूमिका निभाई है। यह विचार युवक कांग्रेस पुणे शहर के सचिव निलेश सांगले ने व्यक्त किए।
सामाजिक प्रतिबद्धता की पहल का कदम उठाते हुए खडकवासला विधानसभा मतदार संघ के अध्यक्ष किशोर रायकर व महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य श्रीरंग नाना चव्हाण द्वारा कोरोना के कठिन काल में कोरोना पीड़ित मरीजों की सेवा करने में परिश्रम लेनेवाली खडकवासला विधानसभा मतदार संघ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की महिला सेवकों को साड़ी व मिठाई देकर सम्मानित किया गया, तब वे बोल रहे थे।
इस अवसर पर यहां खडकवासला विधानसभा मतदार संघ के पदाधिकारी व कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ