पुणे, जून (ह.ए. प्रतिनिधि)
यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा चलाई जानेवाली वाली विशेष गाड़ियों की समयावधि बढ़ा दी गई है जो पुणे मंडल के सातारा, मिरज स्टेशन होकर अपने गंतव्य पर रवाना होती है।
विशेष साप्ताहिक गाड़ी संख्या 06205/ 06206 बेंगलुरु-गांधीधाम-बेंगलुरु एक्सप्रेस, विशेष द्वि साप्ताहिक गाड़ी संख्या 06508/ 06507 बेंगलुरु-जोधपुर-बेंगलुरु एक्सप्रेस, विशेष द्वि साप्ताहिक गाड़ी संख्या 06210/ 06209 मैसुरु-अजमेर-मैसुरु एक्सप्रेस, विशेष साप्ताहिक गाड़ी संख्या 06521/06522 यशवंतपुर-जयपुर-यशवंतपुर सुविधा एक्सप्रेस, विशेष साप्ताहिक गाड़ी संख्या 06205/ 06206 बेंगलुरु-अजमेर-बेंगलुरु एक्सप्रेस, विशेष साप्ताहिक गाड़ी संख्या 06534/ 06533 बेंगलुरु-जोधपुर-बेंगलुरु एक्सप्रेस की अवधि अगली सूचना तक बढ़ा दी गई है।
यह विशेष गाड़ियां पूरी तरह आरक्षित हैं तथा यात्रा करने हेतु अग्रिम आरक्षण आवश्यक है। जिन यात्रियों के पास कन्फर्म टिकट होंगे उन्हें ही यात्रा की अनुमति होगी। यात्रियों से अनुरोध है कि कोरोना महामारी के चलते रेल यात्रा हेतु जारी मार्गदर्शक सूचनाओं, जैसे यात्रा के दौरान मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग सेनिटाइजर का उपयोग आदि का पालन करें।
उपरोक्त विशेष ट्रेनों के हाल्ट के विस्तृत समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in देखें या NTES ऐप डाउनलोड करें। यात्रियों से अनुरोध है कि इस सुविधा का लाभ उठाएं। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ