मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

कोरोना की तीसरी लहर के संभावित खतरे को देखते हुए नागरिक जिम्मेदारी से काम करें : गृहमंत्री दिलीप वालसे पाटिल

पुणे जिले में कोरोना प्रकोप की स्थिति और उपायों की समीक्षा की
स्कूल, कॉलेज 15 जुलाई तक रहेंगे बंद
-इस सप्ताह के प्रतिबंध अगले सप्ताह तक लागू रहेंगे।
-पेसा क्षेत्र में टीकाकरण बढ़ाने के निर्देश।
-शादी समारोह में भीड़ को देखते हुए होटल प्रबंधकों को नियमों का पालन करना चाहिए।
-प्रशासन को बिलों की शिकायतों को देखते हुए सख्त लेखा परीक्षा (ऑडिट) कराना चाहिए।

पुणे, जून (जिमाका) 

जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कोरोना मरीजों की मौजूदा संख्या को देखते हुए इस हफ्ते की पाबंदियां अगले हफ्ते तक लागू रहेंगी। साथ ही एक संभावित तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए नागरिकों को अधिक जिम्मेदारी से कार्य करना चाहिए। यह विचार प्रतिपादन गृहमंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने व्यक्त किये।
पुणे विभागीय आयुक्त कार्यालय के कौंसिल हॉल में गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल की अध्यक्षता में जिले में कोरोना की स्थिति और उपायों पर समीक्षा बैठक हुई तब वे बोल रहे थे। यहां सांसद सुप्रिया सुले, गिरीष बापट, श्रीरंग बारणे, एडवोकेट वंदना चव्हाण, पुणे के महापौर मुरलीधर मोहोल, जिला परिषद की अध्यक्षा निर्मला पानसरे, विधायक चेतन तुपे, एडवोकेट अशोक पवार, विभागीय आयुक्त सौरभ राव, यशदा के महासंचालक एस. चोक्कलिंगम, भुजल सर्वेक्षण विभाग के संचालक मल्लिनाथ कलशेट्टी, पुणे मनपा आयुक्त विक्रम कुमार, पिंपरी चिंचवड मनपा आयुक्त राजेश पाटिल, जिलाधिकारी डॉ.राजेश देशमुख, पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता, पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश, जिला पुलिस अधिक्षक डॉ. अभिनव देशमुख, जिला परिषद  के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आयुष प्रसाद, स्वास्थ विभाग के निवृत्त महासंचालक डॉ. सुभाष सालुंके आदि के साथ विभिन्न विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। 
श्री वलसे पाटिल ने आगे कहा कि जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में टीकाकरण बढ़ाने की जरूरत है। साथ ही नियोजन बनाकर पेसा क्षेत्र के नागरिकों का टीकाकरण जल्द से जल्द पूरा किया जाए। सुपर स्प्रेडर, दुकानदार, मार्केट के व्यवसायियों की कोरोना टेस्टिंग का प्रमाण बढ़ा दिया गया है। साथ ही रैपिड एंटीजन टेस्ट (RAT) को हर पखवाड़े अनिवार्य कर दिया गया है। विकलांग नागरिकों का टीकाकरण शुरू हो गया है। प्रशासन संभावित तीसरी लहर की तैयारी कर रहा है। नागरिकों को भी अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। प्रशासन को म्यूकोमाइकोसिस रोगियों की अधिकतम देखभाल करने की आवश्यकता है। डेल्टा प्लस के खतरे को देखते हुए प्रशासन और नागरिकों को उचित सावधानी बरतने की जरूरत है। जरूरत पड़ने पर ही नागरिक घरों से बाहर निकलें। पर्यटन और सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचें। विवाह समारोह में नागरिकों की भीड़ को देखते हुए होटल प्रबंधन व मंगल कार्यालय प्रशासन के नियमों का कार्यान्वयन लागू करें।
नियमों का पालन नहीं करनेवालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन को दंडात्मक कार्रवाई करनी चाहिए। तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए जिले में 15 जुलाई तक स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। अस्पताल में फिलहाल कोरोना मरीज के बिल और दवा के बिल की शिकायतें मिल रही हैं, इसलिए प्रशासन द्वारा एक कठोर लेखा परीक्षा का सुझाव का आदेश दिया। 
स्वास्थ्य विभाग के निवृत्त महासंचालक डॉ. सुभाष सालुंके ने कहा कि तीसरी लहर के जोखिम को ध्यान में रखते हुए अधिकतम प्रसारकों (सुपर स्प्रेडर ) को टीका लगाने की आवश्यकता है। अधिक से अधिक नागरिकों का टीकाकरण, जिम्मेदारी से कार्य करने से तीसरी लहर की तीव्रता कम होगी।
विभागीय आयुक्त सौरभ राव ने जिले में कोरोना प्रकोप और उपायों के साथ-साथ टीकाकरण की तीसरी लहर के लिए की गई तैयारियों की जानकारी दी।
पुणे मनपा आयुक्त विक्रमकुमार व पिंपरी चिंचवड मनपा आयुक्त राजेश पाटिल ने महानगरपालिका द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी।
जिलाधिकारी डॉ. राजेश देशमुख ने जिले में कोरोना रोग व टीकाकरण की जानकारी दी।
इस समय सांसद सुप्रियताई सुले, वंदना चव्हाण, गिरीश बापट, श्रीरंग बारणे, विधायक चेतन तुपे और अशोक पवार ने भी अहम मुद्द उठाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ