एस. जी. ऍनॅलिटिक्स व रोटरी क्लब ऑफ बिबवेवाडी द्वारा संयुक्त रूप से ‘एक निश्चय पहल’ के तहत नोबल हॉस्पिटल में कार्यरत 300 सफाई कर्मचारियों को राशन किट नोबल हॉस्पिटल के व्यवस्थापकीय संचालक डॉ. दिलीप माने, डॉ.एच.के. साले, डॉ. मंगेश लिंगायत, एस.जी. ऍनॅलिटिक्स के प्रमुख सुशांत गुप्ता, रोटरी क्लब ऑफ बिबवेवाडी के अध्यक्ष अंकुश पारेख के शुभ हाथों प्रदान किए गए।
हड़पसर, जून (ह.ए. प्रतिनिधि)
कोरोना संक्रमण के कठिन समय में जरूरतमंद लोगों तक राशन किट भेजकर उन सभी को राहत देने में अहम भूमिका संस्था निभा रही है। मदद का हाथ आगे बढ़ाते हुए कोरोना की इस महामारी में लोगों का काम ही चला गया है, ऐसे जरूरतमंद परिवारों तक खाने का निवाला पहुंचाकर उनके पेट की भूख मिटानेवाली संस्था के प्रमुख सुशांत गुप्ता के कार्य को हम सलाम करते हैं। एक निश्चय पहल के तहत जारी मदद कार्य सही मायने में काबिले तारीफ एवं प्रशंसनीय है। इस पहल के कारण लाखों परिवार के चूल्हे जल रहे हैं। यह विचार नोबल हॉस्पिटल के संचालक डॉ. मंगेश लिंगायत ने व्यक्त किए।
एस. जी. ऍनॅलिटिक्स व रोटरी क्लब ऑफ बिबवेवाडी द्वारा संयुक्त रूप से एक निश्चय परियोजना के तहत और नोबल हॉस्पिटल के संचालक डॉ. मंगेश लिंगायत के विशेष कोशिश के चलते नोबल हॉस्पिटल में कार्यरत 300 सफाई कर्मचारियों को राशन किट प्रदान किए गए, तब आयोजित कार्यक्रम में वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां नोबल हॉस्पिटल के व्यवस्थापकीय संचालक डॉ. दिलीप माने, डॉ.एच.के. साले, डॉ.एम.बी.आबनावे, डॉ. एस. के. राऊत, डॉ. प्रल्हाद पोटे, एस. जी. ऍनॅलिटिक्स के प्रमुख सुशांत गुप्ता, संचालिका परमिंदर कौर, रोटरी क्लब ऑफ बिबवेवाडी के अध्यक्ष अंकुश पारेख, डॉ. दिग्विजय कांबले, नोबल हॉस्पिटल के संचालक, रोटरी क्लब ऑफ बिबवेवाडी के पदाधिकारी व सभासद प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
नोबल हॉस्पिटल के संचालक डॉ. मंगेश लिंगायत ने आगे कहा कि कोरोना संक्रमण की पहली लहर से ‘एक निश्चय परियोजना’ चालू की गई है। इसके तहत आज तक 118 गांवों के 10 हजार परिवारों को एक महीने का राशन करीब 1 लाख 25 हजार किलो अनाज बांटा गया है। यह कार्य कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में भी जारी है। नोबल हॉस्पिटल में कार्यरत 300 सफाई कर्मचारियों को राशन किट देकर उन्हें राहत दी है। मास्क और सैनिटाइजर की मदद के लिए कई हाथ आगे आए, लेकिन यह मदद वास्तव में अलग थी और कई परिवारों के संसार को संजीवनी देनेवाली थी।
एस. जी. ऍनॅलिटिक्स के प्रमुख सुशांत गुप्ता ने कहा कि संपूर्ण चिकित्सा क्षेत्र के प्रति आभार व्यक्त करने का यह हमारा प्रयास है।
रोटरी क्लब ऑफ बिबवेवाडी के अध्यक्ष अंकुश पारेख ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हम एक सुंदर विचार को प्रत्यक्ष में उतरने में सक्षम रहे हैं और हम इसी उत्साह के साथ इस कार्य को आगे जारी रखेंगे।

0 टिप्पणियाँ