मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

प्रा. विद्या होडे द्वारा रिक्शाचालकों के लिए अनुदान योजना का ऑनलाइन पंजीकरण केन्द्र शुरू

पंजीकरण केंद्र में व्यक्तिगत रूप से प्रा.विद्या संतोष होडे उपस्थित रहकर रिक्शा चालकों के अनुदान योजना के ऑनलाइन फॉर्म का पंजीकरण करती हुईं, साथ में हड़पसर विधानसभा चुुुनाव क्षेत्र गटप्रमुख संघटक संजय सपकाल व पूर्व उप विभागप्रमुख संतोष होडे उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, जून (ह.ए. प्रतिनिधि)

‘संकट गंभीर-सरकार खंबीर’ का नारा लगाते हुए शिवसेना हड़पसर विधानसभा चुुुनाव क्षेत्र महिला आघाडी की समन्वयक प्रा. विद्या संतोष होडे ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा रिक्शाचालकों को 1500 रुपये अनुदान घोषित किया था। उक्त अनुदान योजना का ऑनलाइन फॉर्म पंजीकरण केंद्र की सातववाडी में व्यवस्था की गई है। इस पंजीकरण केंद्र में व्यक्तिगत रूप से स्वयं प्रा.विद्या संतोष होडे रिक्शाचालकों के अनुदान योजना के ऑनलाइन फॉर्म का पंजीकरण करके रिक्शा चालकों की सहायता करने में अहम भूमिका निभा रही हैं। पंजीकरण केंद्र के उद्घाटन के अवसर पर यहां शिवसेना पुणे शहर के उपशहरप्रमुख समीर आण्णा तुपे, पुणे शहर गटप्रमुख संघटक जान मोहम्मद शेख, हड़पसर विधानसभा चुुुनाव क्षेत्र गटप्रमुख संघटक संजय सपकाल, विभाग प्रमुख प्रशांत पोमण, उप विभाग प्रमुख महेंद्र बनकर, पूर्व उप विभाग प्रमुख संतोष होडे, शाखा प्रमुख अमोल यादव, बालू पडवल, गणेश होडे, मंगेश उंद्रे, अल्ताफ शेख, सचिन ढवले, बाला यादव, रोहित कांबले व परिसर के लाभार्थी रिक्शाचालक         उपस्थित थे। 
प्रा. विद्या संतोष होडे ने कहा कि संकट गंभीर है, लेकिन सरकार खंबीर है, कोरोना महामारी ने सभी क्षेत्रों को प्रभावित किया है। पंजीकरण केंद्र रिक्शाचालकों की सेवा में पूरी तरह से समर्पित है। इस केन्द्र के माध्यम से उनके  आवेदन पंजीकृत किए जा रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ आम, जरूरतमंद और मजदूर वर्ग तक पहुंचाना मैं अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझती हूं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ