पुणे, जून (ह.ए. प्रतिनिधि)
यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा वर्तमान में चल रही विशेष एक्सप्रेस गाड़ियों की अवधि बढ़ा दी गई है।
विशेष गाड़ी संख्या 01033 पुणे -दरभंगा एक्सप्रेस 27 अक्टूबर तक, 01034 दरभंगा - पुणे एक्सप्रेस 29 अक्टूबर तक, 01407 पुणे-लखनऊ एक्सप्रेस 26 अक्टूबर तक, 01408 लखनऊ-पुणे एक्सप्रेस 28 अक्टूबर तक।
01115 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस 28 अक्टूबर तक, 01116 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस 30 अक्टूबर तक।
02135 पुणे-मंडुआडीह एक्सप्रेस 25 अक्टूबर तक, 02136 मंडुआडीह-पुणे एक्सप्रेस 27 अक्टूबर तक।
02818 पुणे-संतरागाछी एक्सप्रेस 27 सितंबर तक, 02817 संतरागाछी-पुणे 25 सितंबर तक अवधि बढ़ा दी गई है।
यह विशेष गाड़ियां पूरी तरह आरक्षित हैं तथा यात्रा करने हेतु अग्रिम आरक्षण आवश्यक है। जिन यात्रियों के पास कन्फर्म टिकट होंगे उन्हें ही यात्रा की अनुमति होगी। यात्रियों से अनुरोध है कि कोरोना महामारी के चलते रेल यात्रा हेतु जारी मार्गदर्शक सूचनाओं, जैसे यात्रा के दौरान मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग सेनिटाइजर का उपयोग आदि का पालन करें। उपरोक्त विशेष ट्रेनों के हाल्ट के विस्तृत समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in देखें या NTES ऐप डाउनलोड करें।
यात्रियों से अनुरोध है कि इस सुविधा का लाभ उठाएं। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ