मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

दौंड-इंदौर-दौंड विशेष एक्सप्रेस की सेवाएं पूर्ववत

पुणे, जून (ह.ए. प्रतिनिधि)

रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए दौंड-इंदौर-दौंड विशेष एक्सप्रेस की सेवाएं पूर्ववत करने का निर्णय लिया है।
विशेष गाड़ी संख्या 02944 इंदौर-दौंड एक्सप्रेस 28 जून से बुधवार को छोड़कर प्रति सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार तथा रविवार को इंदौर से रवाना होगी तथा विशेष गाड़ी संख्या 02943 दौंड-इंदौर एक्सप्रेस 29 जून  से गुरुवार को छोड़कर प्रति सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार तथा रविवार को रवाना होगी।
विशेष गाड़ी संख्या 02943 दौंड-इंदौर एक्सप्रेस की बुकिंग 26 जून से प्रारंभ होगी।
इस विशेष गाड़ी में केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति होगी। यात्रियों को बोर्डिंग, यात्रा और गंतव्य स्थल पर कोविड-19 से संबंधित सभी मानदंडों, एसओपी का पालन करने की सलाह दी जाती है। विस्तृत समय और हाल्ट की जानकारी के लिए कृपया  www.enquiry.indianrail.gov.in  देखें या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करेेंं। यात्री  कृपया नोट करें। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ