मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

निजी स्कूल व महाविद्यालय छात्रों पर फीस भरने और ऑनलाइन क्लास में भाग लेने की पाबंदी न लगाएं

भाजपा मध्य तालुका अध्यक्ष धनंजय आप्पा कामठे द्वारा तहसीलदार तृप्ति कोलते पाटिल से निवेदन देकर की मांग
तहसीलदार तृप्ति कोलते पाटिल को निजी स्कूलों व महाविद्यालयीन छात्रों के स्कूल फीस के बारे में निवेदन देते हुए भाजपा मध्य तालुका अध्यक्ष धनंजय आप्पा कामठे, भाजपा मध्य हवेली तालुका मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन हांडे व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
फुरसुंगी, जून (ह.ए. प्रतिनिधि)

निजी स्कूलों व महाविद्यालयीन छात्रों को स्कूल फीस भरने की सख्ती न की जाए और ऑनलाइन क्लास में भाग लेने पर उन पर किसी भी तरह की पाबंदी न लगाई जानी चाहिए। शिक्षा लेना उनका भी मूलभूत अधिकार है इसलिए निजी स्कूलों व महाविद्यालय व्यवस्थापन को किसी भी छात्र को स्कूल फीस दी नहीं गई है इसलिए ऑनलाइन क्लास में भाग लेने पर पाबंदी न लगाते हुए उन छात्रों को अनुमति प्रदान की जानी चाहिए। यह मांग भारतीय जनता पार्टी मध्य तालुका अध्यक्ष धनंजय आप्पा कामठे ने तहसीलदार तृप्ति कोलते पाटिल से निवेदन देकर की है।
स्कूल फीस व जारी ऑनलाइन क्लास को लेकर अभिभावकों की वर्तमान स्थिति से हवेली की तहसीलदार तृप्ति कोलते पाटिल को भारतीय जनता पार्टी मध्य तालुका अध्यक्ष धनंजय आप्पा कामठे निवेदन देकर अवगत करवाया।  इस अवसर पर भाजपा मध्य  हवेली तालुका मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन हांडे, भाजपा मध्य हवेली तालुका मंडल महासचिव मंगेश जाधव, उरुलीदेवाची  भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष महेश भाडले, एडवोकेट समीर बेलदरे उपस्थित थे। 
श्री धनंजय आप्पा कामठे ने आगे कहा कि निजी स्कूलों व व महाविद्यालयों में साधारण रूप से 20 अलग-अलग तरह के शुल्क लिए जाते हैं जैसे कि लाइब्ररी, ऑपरेशनल प्रैक्टिकल लैब, कंप्यूटर लैब आदि परंतु वर्तमान समय में इनका उपयोग नहीं हो रहा है, जिसके कारण इसका ना कोई देखभाल खर्च हैं ना ही बिजली बिल, इसलिए निजी स्कूलों व महाविद्यालय व्यवस्थापन को केवल पढ़ाने का शुल्क लेना चाहिए और वो भी उनसे जिनकी स्थिति ठीक है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ