मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

राज्य में लगाए गए प्रतिबंधों को अभी तक नहीं हटाया गया

नए नियमों को लेकर तैयार किया गया प्रस्ताव अभी तक है विचाराधीन


 मुंबई, जून : हम अभी तक कोरोना संक्रमण को पूरी तरह से खत्म नहीं कर पाए हैं। ग्रामीण इलाकों में अभी भी कुछ स्थानों पर संक्रमण बढ़ रहा है। कोरोना वायरस के घातक और उसके बदलते हुए स्वरूप को देखते हुए यह तय करना जरूरी है कि प्रतिबंधों को शिथिल किया जाए या नहीं। राज्य में लागू किए गए प्रतिबंधों को अभी तक हटाया नहीं गया हैं। 'ब्रेक द चेनमें कुछ प्रतिबंधों में ढील देना शुरू कर दिया है। इस संदर्भ में आगे बढ़ने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग ने पांच चरण तय किया गया हैइसमें साप्ताहिक पॉजीटीव रेट और ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता को मापदंड रखा गया है। राज्य में इन मापदंडों के आधार पर प्रतिबंधों को कड़ा करने या शिथिल करने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश सरकार द्वारा अधिसूचित किया जाएगा।

          इस प्रकार से मापदंड के आधार पर चरण-दर-चरण प्रतिबंधों में ढील  के प्रस्तावों पर विचार किया जा रहा है और जिलों की संबंधित प्रशासनिक इकाइयों द्वारा पूर्ण समीक्षा के बाद क्रियान्वयन पर विचार किया जाएगा। स्थानीय प्रशासन इस विषय में जानकारी लेकर जांच कर फैसला ले रहा है। इसके बाद ही आधिकारिक निर्णय की सूचना दी जाएगी। साथ हीइस निर्णय को कैसे लागू किया जाएगाउसे भी उपरोक्त निर्णय से स्पष्ट कर दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ