मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे एवं सासवड रोड स्टेशनों के बीच मरम्मत कार्य के चलते रेलवे फाटक बंद रहेगा

पुणे, जून (ह.ए. प्रतिनिधि)

रेल फाटक सं. 4 (हड़पसर रोड) जो रेलवे किमी 5/0-1 पर पुणे एवं सासवड रोड स्टेशनों के बीच स्थित है, का मरम्मत कार्य किया जायेगा, इसके कारण यह फाटक दिनांक
05.6.2021 को सुबह 07.00 बजे से दिनांक 07.6.2021 को 19.00 बजे तक सड़क यातायात हेतु बंद रहेगा।
विकल्प के तौर पर रेलवे फाटक सं. 6, रेलवे किमी 6/2-3, (रामटेकड़ी गेट) के साथ रेलवे ओवर ब्रिज, किमी 5/5-6 भी सड़क यातायात के लिए उपलब्ध रहेगा।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ