मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

भारतीय आर्थिक सेवा/भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा, 2020

नई दिल्ली, जुलाई (पसूका)

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 16 से 18 अक्टूबर, 2020 तक आयोजित भारतीय आर्थिक सेवा / भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा, 2020 के लिखित भाग और तत्पश्चात् अप्रैल, 2021 और जुलाई, 2021 में व्यक्तित्व परीक्षण हेतु लिए गए साक्षात्कार के परिणाम के आधार पर निम्नलिखित सूचियां, योग्यताक्रम में, उन उम्मीदवारों की हैं, जिनकी अनुशंसा भारतीय आर्थिक सेवा तथा भारतीय सांख्यिकी सेवा में पदों पर नियुक्ति के लिए की गई है।
बेंचमार्क विकलांगता -3 तथा बेंचमार्क विकलांगता -4 और 5 श्रेणी के उपयुक्त उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होने के कारण कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के दिनांक 15.01.2018 के का.ज्ञा. संख्या 36035/02/2017-स्था. (आर.) के नियम 8 के उप-नियम 8.5 के अनुसरण में अंतर्विनिमेयता (इंटरचेंजेबिलिटी) लागू करने के उपरांत पीडब्ल्यूबीडी-3 तथा बेंचमार्क विकलांगता -4 और 5 रिक्ति के लिए बेंचमार्क विकलांगता-1 श्रेणी के 02 उम्मीदवारों को अनुशंसित किया गया है।
जिन उम्मीदवारों का परिणाम अनंतिम रखा गया है उन्हें नियुक्ति प्रस्ताव तब तक जारी नहीं किया जाएगा जब तक कि आयोग ऐसे उम्मीदवारों से मंगाए गए मूल दस्तावेजों की जांच नहीं कर लेता और इन उम्मीदवारों की अनंतिम स्थिति को स्पष्ट नहीं कर देता। ऐेसे उम्मीदवारों की अनंतिम स्थिति अंतिम परिणाम की घोषणा की तारीख से केवल तीन माह की अवधि के लिए मान्य होगी। ऐसे अनंतिम उम्मीदवार अपने मूल दस्तावेज आयोग में जमा करेंगे। यदि कोई उम्मीदवार आयोग द्वारा अपेक्षित दस्तोवज निर्धारित अवधि में जमा करने में विफल रहता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और इस संबंध में आगे किसी पत्र आदि पर विचार नहीं किया जाएगा।
संघ लोक सेवा आयोग के परिसर में परीक्षा भवन के निकट ‘सुविधा काउन्टर’ स्थित है। उम्मीदवार अपनी परीक्षा/भर्ती से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी/स्पष्टीकरण व्यक्तिगत रूप से अथवा टेलीफोन नं. 011-23385271 तथा 23381125 पर प्रात: 10.00 बजे से सायं 5.00 बजे के बीच किसी भी कार्यदिवस में प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा परिणाम, संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट अर्थात www.upsc.gov.in पर भी उपलब्ध होगा। उम्मीदवारों के अंक, परिणाम के प्रकाशन की तारीख से पन्द्रह दिनों के भीतर पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ