मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

प्रसिद्ध वास्तुकार आनंद पिंपलकर और डॉ. अश्विनी शेंडे के सौजन्य से पोतराज समाज के 30 कलाकारों को वितरित किए गए अनाज के किट

पोतराज समाज के कलाकारों को अनाज के किट वितरित करते हुए योगेश गोंधले, साथ में आयोजक डॉ. अश्विनी शेंडे, प्रसिद्ध वास्तुकार आनंद पिंपलकर व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, जुलाई (ह.ए. प्रतिनिधि)

‘खरा तो एकचि धर्म जगाला प्रेम अर्पावे’ कहावत को साकार करते हुए कला परिवार हड़पसर की ओर से कोरोना संक्रमण के इस कठिन समय में पोतराज समाज के कलाकारों को अनाज के किट वितरित किए गए। प्रसिद्ध वास्तुकार आनंद पिंपलकर और डॉ. अश्विनी शेंडे के सौजन्य से कोंढवा में येवलेवाडी के पोतराज समाज के 30 कलाकारों को अनाज किट वितरित किए गए। इस दौरान पोतराज समुदाय के कुछ कलाकारों ने अपना दु:ख व्यक्त किया।
प्रसिद्ध वास्तुकार आनंद पिंपलकर ने इस अवसर पर कहा कि हम कला परिवार हड़पसर के माध्यम से पोतराज समुदाय से यथासंभव व्यक्तिगत सहायता और सरकार से यथासंभव सहायता प्राप्त करने का प्रयास करेंगे।
प्रसिद्ध वास्तुकार आनंद पिंपलकर, रामदास तुपे, डॉ. अश्विनी शेंडे, श्रुतिका चौधरी, योगेश गोंधले, दिलीप मोरे, सतीश कालेकर, समीरा शेख, रेणू पुणेकर आदि के शुभ हाथों अनाज के किट वितरित गए।
कार्यक्रम का आयोजन प्रमोद अय्या, काजल माने, जयश्री चव्हाण व समाधान गायकवाड द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ