मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पूर्व उच्च प्राथमिक छात्रवृत्ति परीक्षा (5 वीं) व पूर्व माध्यमिक छात्रवृत्ति परीक्षा (कक्षा 8 वीं) 8 अगस्त के बजाय 9 अगस्ट को आयोजित की जाएगी

पुणे, जुलाई (जिमाका)

महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद द्वारा पूर्व उच्च प्राथमिक छात्रवृत्ति परीक्षा (कक्षा 5 वीं) व पूर्व माध्यमिक छात्रवृत्ति परिक्षा (कक्षा 8 वीं) 23 मई 2021 को राज्य के सभी जिलों में एक ही दिन लेने की घोषणा की गई थी। इसके बाद राज्य के सभी जिलों में कोरोना वायरस की बढ़ते प्रकोप को देखते हुए विद्यार्थी हित में यह परीक्षा तत्काल स्थगित कर दी गई थी। पूर्व उच्च प्राथमिक छात्रवृत्ति परिक्षा (कक्षा 5 वीं) व पूर्व माध्यमिक छात्रवृत्ति परीक्षा (कक्षा 8 वीं) 8 अगस्त 2021 को लेने के लिए अनुमोदित किया गया है, परंतु 8 अगस्त 2021 को कुछ जिले के केंद्रों में शासन द्वारा सेंट्रल आर्म पुलिस फोर्स के पद के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई है, जिसके कारण पूर्व उच्च प्राथमिक छात्रवृत्ति परीक्षा (कक्षा 5 वीं)  व पूर्व माध्यमिक छात्रवृत्ति परीक्षा (कक्षा 8 वीं) 8 अगस्त 2021 के बजाय 9 अगस्त 2021 को ली जाएगी। साथ ही उक्त परीक्षा के प्रवेशपत्र 27 जुलाई 2021 को संबंधित स्कूल में उपलब्ध करा दिए गए हैं। इस परिवर्तन को सभी संबंधितों द्वारा ध्यान में लिया जाना चाहिए। यह अपील महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद के आयुक्त तथा अध्यक्ष तुकाराम सुपे ने की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ