मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

इफ्फी के 52वें संस्करण के लिए इंडियन पैनोरमा ने प्रविष्टियां आमंत्रित कीं

आवेदन ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि 12 अगस्त, 2021 है और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन जमा किए गए आवेदन की हार्डकॉपी प्राप्त करने की अंतिम तिथि 23 अगस्त, 2021 है।

    52वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) ने इंडियन पैनोरमा2021 के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित करने की घोषणा की है। इंडियन पैनोरमा दरअसल इफ्फी महोत्सव का एक प्रमुख घटक हैजिसके तहत फिल्म कला के प्रचार के लिए सबसे अच्छी समकालीन भारतीय फिल्मों को चुना जाता है। इफ्फी का 52वां महोत्सव 20 से 28 नवंबर2021 तक गोवा में आयोजित किया जाएगा।

 

    इसमें आवेदन ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि 12 अगस्त2021 है और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन जमा किए गए आवेदन की हार्डकॉपी प्राप्त करने की अंतिम तिथि 23 अगस्त2021 है। इंडियन पैनोरमा2021 के लिए फिल्में जमा करने के दौरान कुछ दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। सीबीएफसी की तिथि या जमा कराई गई फिल्म के निर्माण का काम इस महोत्सव से पहले के 12 महीनों में होना चाहिएयानी 1 अगस्त2020 से 31 जुलाई2021 के बीच। जिन फिल्मों को सीबीएफसी द्वारा प्रमाणित नहीं किया गया है और वे इस अवधि के भीतर निर्मित हुई हैंउन्हें भी जमा करवाया जा सकता है। सभी फिल्मों में अंग्रेजी उपशीर्षक होने चाहिए।

    इंडियन पैनोरमा को 1978 में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के हिस्से के तौर पर शुरू किया गया था ताकि भारतीय फिल्मों के जरिए भारतीय फिल्म और उसकी समृद्ध संस्कृति और विरासत को बढ़ावा दिया जा सके। तब से ही इंडियन पैनोरमा साल की सर्वश्रेष्ठ भारतीय फिल्मों को प्रदर्शित करने के लिए समर्पित रहा है।

    सूचना और प्रसारण मंत्रालयभारत सरकार के फिल्म समारोह निदेशालय द्वारा आयोजित इंडियन पैनोरमा का मकसद सिनेमाईविषयगत और सौंदर्यगत उत्कृष्टता वाली फीचर और नॉन-फीचर फिल्मों को चुनना है और इन फिल्मों का गैर-मुनाफे वाला प्रदर्शन करके फिल्म कला को बढ़ावा देना है। इन फिल्मों का ये प्रदर्शन भारतीय और विदेशी अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों मेंद्विपक्षीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों के तहत आयोजित इंडियन फिल्म वीक्स मेंकल्चरल एक्सचेंज प्रोटोकॉल के बाहर विशेष भारतीय फिल्म समारोहों में और भारत में विशेष इंडियन पैनोरमा समारोहों में किया जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ