उंड्री के साथ-साथ पुणे मनपा में शामिल किए गए गांवों की समस्याओं से राकांपा अध्यक्ष शरद पवार को सरपंच निवृत्ति बांदल ने कराया अवगत
पुणे महानगरपालिका में शामिल किए गए गांवों के निवासियों की समस्याओं को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष व सांसद शरदचंद्र पवार के समक्ष रखकर चर्चा करते हुए पुणे जिला नियोजन समिति के सदस्य व उंड्री के सरपंच निवृत्ति बांदल उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं
उंड्री, जुलाई (ह.ए. प्रतिनिधि)
पुणे महानगरपालिका में 2017 में शामिल किए गए उंड्री के साथ-साथ आसपास के 16 गांवों के नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने में महानगरपालिका असमर्थ साबित हुई है, निवासियों को मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है यानी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। दूसरी ओर महानगरपालिका के पांच गुना टैक्स को भी नागरिक अदा कर रहे हैं। इन सभी गांवों के नागरिकों हो रही मुश्किलों को पुणे जिला नियोजन समिति के सदस्य व उंड्री के सरपंच निवृत्ति बांदल ने हाल ही में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष व सांसद शरदचंद्र पवार के समक्ष रखा और उन्हें वर्तमान परिस्थिति से भी अवगत कराया।
सरपंच निवृत्ति बांदल ने इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए कहा कि 34 गांवों में से पहले चरण में उंड्री के साथ 11 गांवों को 2017 में पुणे महानगरपालिका में शामिल किया गया। हवेली तहसील के 16 गांवों को पिछले 4 सालों से सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण पीने के पानी की समस्या है, जिसका आपूर्ति व्यवस्थापन पूर्ण रूप से ढह गया है और नागरिकों को पानी के लिए यहां-वहां दर-दर भटकना पड़ रहा है तो कहीं पानी को खरीदकर पीना पड़ रहा है। रास्ते, ड्रेनेज, स्वास्थ्य सुविधा, बिजली आदि मूलभूत सुविधाएं पुणे मनपा की ओर से उचित रूप से प्रदान करने एवं आपूर्ति करने में पूरी तरह से अक्षम रही है, जिसके कारण स्थानीय नागरिक त्रस्त हो गए हैं। यह भी क्या कम है कि टैक्स के रूप में ग्रामपंचायत से ज्यादा पांच गुना वृद्धि कर मनपा को टैक्स निवासी अदा कर रहे हैं। उन्हें पुणे मनपा की ओर से जो मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जानी चाहिए वे नहीं मिल रही हैं जिसके चलते नागरिक बहुत परेशान हो गए हैं।
सभी मूलभूत समस्याएं व निवासियों को जो मुश्किलें व दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है इन सभी से सांसद शरदचंद्र पवार को संक्षिप्त रूप में निवृत्ति बांदल ने अवगत कराया। इस अवसर पर यहां युवा नेता दीपक बांदल, डॉ. हेमंत बालगुडे, महेश औताडे, विजय कामठे, अविनाश तलेकर व अरुण मांढरे प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ