मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मनुष्य जीवन का सबसे बड़ा आधार है शिक्षा : इम्रान शेख

दुगड़ चाल व परिसर के गरीबों के बच्चों के लिए अध्ययन उपक्रम शुरू
दुगड़ चाल व परिसर के गरीबों के बच्चों के अध्ययन के लिए ‘दिया फाउंडेशन’ की ओर से शुरू किए गए अध्ययन उपक्रम का उद्घाटन करते हुए जनसेविका नसीम अम्मी शेख और दिया फाउंडेशन के प्रमुख व युवा समाजसेवक इम्रान शेख उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, जुलाई (ह.ए. प्रतिनिधि)
शिक्षा ही जीवन है अर्थात हर व्यक्ति के जीवन में शिक्षा का बड़ा महत्वपूर्ण योगदान होता है। शिक्षा को मनुष्य जीवन का सबसे बड़ा आधार माना जाता है। इस आधुनिक समय में शिक्षा को ही किसी राष्ट्र या समाज की प्रगति का सूचक समझा जाता है। शिक्षा के महत्व को समझते हुए बच्चों को शिक्षा उनके जीवन की राह को सही दिशा देने में दिया फाउंडेशन अहम     योगदान एवं भूमिका निभाएगा। यह विचार दिया फाउंडेशन के प्रमुख व युवा समाजसेवक इम्रान शेख ने व्यक्त किए। 
दुगड़ चाल व परिसर के गरीबों के बच्चों के अध्ययन के लिए दिया फाउंडेशन की ओर से निशुल्क और  गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दिलाने के उद्देश्य से पहल करते हुए उमंग संस्था के माध्यम से अध्ययन उपक्रम शुरू किया गया है, जिसका उद्घाटन जनसेविका नसीम अम्मी  शेख के शुभहाथों किया गया, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां मतीन शेख, सोमनाथ सूर्यवंशी, अक्षय बहिरट, तौफिक शेख, उमंग संस्था के अमन सैयद आदि    उपस्थित थे। 
दिया फाउंडेशन के प्रमुख इम्रान शेख ने आगे बताया कि कोरोना संकट में स्कूलों के बंद होने से मेहनतकश बच्चों के पास लैपटॉप और मोबाइल की सुविधा न होने के कारण मेहनती लोगों के बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा से वंचित रहना पड़ता है, इस बात को ध्यान में रखते हुए दिया फाउंडेशन ने दुगड़ चाल क्षेत्र में अध्ययन उपक्रम शुरू किया है, जिसके कारण कोई भी छात्र शिक्षा से वंचित न रहे।
उमंग संस्था के अमन सैयद ने कहा कि झोपड़पट्टी परिसर के गरीब वंचित समुदायों के बच्चे आज कोरोना काल में शिक्षा से वंचित हैं। इस अध्ययन के माध्यम से हम उनकी कलात्मक प्रतिभा को मद्देनजर रखते हुए अंग्रेजी के माध्यम से उनकी शैक्षणिक तैयारी करेंगे। इस कार्य के लिए दिया फाउंडेशन परिवार ने हमें बहुमूल्य योगदान दिया है।
कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संयोजन उमंग संस्था के रोहित जेटके, परी राठोड, रचना माली व अन्य सहयोगियों द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ