मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

विधायक संजय जगताप की निधि से सप्तगिरी से सह्याद्रि सोसाइटी वाघजाई नगर तक बनाया गया कांक्रीट रोड

आंबेगांव खुर्द, जुलाई (ह.ए. प्रतिनिधि)

विधायक संजय चंदूकाका जगताप की निधि से सप्तगिरी सोसाइटी से सह्याद्रि सोसाइटी वाघजाई नगर तक 160 मीटर ड्रेनेज पाइप डालकर आंबेगांव खुर्द ग्रामपंचायत के पूर्व सदस्य प्रसाद दादा जगताप ने कांक्रीट रोड बनवा दिया है, जिसके लिए उन्होंने कोई वचन नहीं दिया था परंतु यह काफी पुरानी मांग की पूर्ति कर दी। जिन्होंने वचन दिया था वे वचन देने के बाद लौटकर देखने भी नहीं आए। इसके अलावा विगत दस वर्षों से पानी और इस रोड के लिए लगातार मनपा आयुक्त तथा अन्य नगर प्रतिनिधियों को लिखा जाता रहा है और हड़पसर एक्सप्रेस समाचारपत्र में भी इन समस्याओं से संबंधित समाचार प्रकाशित हुए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
सप्तगिरी सोसाइटी व उसके आसपास रहने वाले नागरिकों की दो पुरानी मांगें हैं, एक पीने का पानी और दूसरी यह रोड। इस रोड के बनने से जैन मंदिर की ओर से कात्रज और जांभुलवाडी रोड से बैंगलोर हाईवे पहुंचना आसान हो गया है। इसके लिए विधायक संजय जगताप और प्रसाद दादा जगताप के यहां के निवासी बहुत आभारी हैं। सुनने में आया है कि पानी के लिए जलापूर्ति विभाग से विधायक निधि के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। अब देखना यह है विधायक संजय चंदूकाका जगताप सप्तगिरी सोसाइटी के निवासियों को पानी के लिए निधि कब प्रदान करते हैं? बताया जाता रहा है कि इन कार्यों के लिए नगरसेवकों को मनपा ने कोई निधि प्रदान नहीं की थी। उल्लेखनीय है कि सप्तगिरी सोसाइटी एक सोसाइटी मात्र नहीं है वरन् यह आठ एकड़ में बने 98 प्लाट और उनमें से 58 मकानों की बस्ती है, जिसमें लगभग 400 लोग रहते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ