मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

डरावनी फिल्मों की पटकथा लिखने वाले प्रसिद्ध फिल्मकार कुमार रामसे का दिल का दौरा पड़ने से निधन

मुंबई, जुलाई (विप्र)

रामसे ब्रदर्स की ज्यादातर डरावनी फिल्मों की पटकथा लिखने वाले प्रसिद्ध फिल्मकार कुमार रामसे का दिल का दौरा पड़ने से गुरुवार को निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे।
कुमार के बड़े बेटे गोपाल ने बताया कि कुमार ने अपने आवास में अंतिम सांस ली। कुमार के परिवार में उनकी पत्नी शीला और तीन बेटे राज, गोपाल और सुनील हैं।
गोपाल ने कहा, आज सुबह साढ़े पांच बजे दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। वह बहुत शांति से चले गए। कुमार फिल्म निर्माता एफ यू रामसे के बेटे और सात भाइयों में सबसे बड़े थे। रामसे भाइयों में केशु, तुलसी, करण, श्याम, गंगू और अर्जुन शामिल थे जिनका डरावनी फिल्मों के निर्माण में बोलबाला था। वे 70 और 80 के दशक में कम बजट वाली कल्ट (खास समूह को पसंद आने वाली) फिल्में बनाते थे।
कुमार रामसे ब्रदर्स की ज्यादातर फिल्मों की पटकथा लिखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते थे जिनमें पुराना मंदिर (1984), ‘साया और ‘खोज’ (1989) शामिल हैं। “साया में मुख्य भूमिका शत्रुघ्न सिन्हा ने निभाई थी और 1989 की हिट फिल्म खोज में अभिनेता ऋषि कपूर और नसीरुद्दीन शाह मुख्य भूमिकाओं में थे। 1979 में और कौन? तथा 1981 में दहशत जैसी फिल्मों का भी निर्माण किया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ