मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दिए विभागीय आयुक्त, जिलाधिकारियों को आदेश
उद्योगों के सहयोग से कामगारों के रहने व यात्रा की व्यवस्था की जाए
मुंबई, जुलाई (महासंवाद)राज्य के सभी जिलाधिकारियों द्वारा जिले के बड़े उद्यमियों की बैठक लेकर उन्हें कोरोना की संभावित तीसरी लहर में भी अपने-अपने उद्योग शुरू रखने की दृष्टि से की जानेवाली तैयारियों के संदर्भ में मार्गदर्शन किया जाए। जिन उद्यमियों को उनकी कंपनी के परिसर में कामगारों के लिए रहने की व्यवस्था करना संभव है वहाँ उनके द्वारा समय पर नियोजन किया जाए और जिन्हें यह करना संभव नहीं है उनके द्वारा कंपनी के आसपास परिसर में ऐसी जगह देखकर वहां कामगारों को रहने (फील्ड रेसिंडन्स) व्यवस्था की जाए। इस दृष्टि से उन्हें जिलाधिकारियों द्वारा आवश्यक सहयोग किया जाए। यह आदेश मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दिए हैं।
भीड़ न करें : मुख्यमंत्री ने कहा कि अब बारिश का मौसम है, इस मौसम में संक्रामक बीमारियां अधिक होती हैं। ऐसे में कोरोना विषाणु का प्रकोप भी है। इस समय हमारे त्यौहार और समारोह शुरू होते हैं। ऐसे में इन सभी स्थितियों से बहुत सावधानी से निपटने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने ऑक्सीजन की जिलेवार तैयारी की भी समीक्षा की। उन्होंने ऑक्सीजन उत्पादन, ऑक्सीजन भंडारण और मरीजों की संख्या में वृद्धि होने की स्थिति में की जानेवाली पूर्व तैयारी की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश जिलाधिकारियों को दिए.
वैक्सीन का दूसरा डोज लेने के लिए जागरूकता बढ़ाएं
मुख्यमंत्री श्री ठाकरे ने कहा कि आशा-अंगणवाड़ी सेविका और स्वास्थ्य कर्मचारियों के मार्फत गांवों गांवों में जनजागृति कर कोरोना प्रतिबंधक वैक्सीन का पहला डोज लेनेवाले सभी लोग दूसरा डोज समय पर लें, इसके लिए उन्हें प्रोत्साहित करें। मुख्यमंत्री श्री ठाकरे ने कहा कि वैक्सिन के दोनों डोज लेकर कोरोना संक्रमितों की संख्या, उनकी स्थिति और कारण आदि का टास्क फोर्स द्वारा विश्लेषण किया जाए। यह जानकारी संकलित करते हुए वह जानकारी अनुभव पर आधारित (वैक्सिन का पहला डोज लिया या दोनों) हो, इसका ध्यान रखें।
पारनेर तहसील में जिनोम सिक्वेन्सी
पॉजिटिवीटी रेट ज्यादा होनेवाले कोल्हापुर, सातारा, सांगली, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदूर्ग आदि जिलों की गई उपाययोजनाओं के बाद की स्थिति का मुख्यमंत्री ने जायजा लिया। इस समय सभी जिलों में पॉजिटीवीटी रेट तुलनात्मक रूप में कम हो रहा है, ऐसा जिलाधिकारियों द्वारा बताया गया। साथ ही यह रेट और कम करने के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट की संख्या बढ़ाना, होम आइसोलेशन कम कर संस्थात्मक उपचार को गति देने, टीकाकरण बढ़ाने का प्रयास किया गया है, यह जानकारी उन्होंने दी। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को अहमदनगर जिले के परनेर तालुका में जीनोम उत्प्रवर्तन (जिनोम सिक्वेन्सी) करने का भी निर्देश दिया। होमगार्ड की नियुक्तियां, मोबाइल जांच केंद्रों और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग का जिन जिलों द्वारा उल्लेख किया गया उनकी मांगों को भी मुख्यमंत्री ने संज्ञान में लेने के निर्देश दिए।
निजी अस्पतालों द्वारा टीके के डोज बढ़ाने चाहिए : स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे
टेस्टिंग बढ़ाना, होम आइसोलेशन कम करना पॉजिटिवीटी रेट ज्यादा होनेवाले जिलों के लिए महत्वपूर्ण है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने दी। उन्होंने कहा कि राज्य के निजी अस्पतालों द्वारा टीके के डोज बढ़ाकर मांगने पर राज्य में टीकाकरण को गति दी जा सकती है। ऑक्सिजन की तैयारी पूर्ण करते समय जिले की तकनीकी और दर्जात्मक गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए। परमिट टू वर्क का लाइसेन्स प्राप्त करें, सभी काम शास्त्रशुद्ध पद्धति से होने चाहिए।


0 टिप्पणियाँ