मुंबई, जुलाई (ह.ए. प्रतिनिधि)
रेलवे ने सोलापुर मंडल पर भलवानी और भिगवां (सिंगल लाइन सेक्शन) के बीच पटरियों के दोहरीकरण कार्य के लिए चल रहे इंजीनियरिंग ब्लॉकों के कारण दिनांक 19.7.2021 से 31.8.2021 तक पुणे-सोलापुर-पुणे हुतात्मा एक्सप्रेस स्पेशल 01157/01158 को रद्द करने का निर्णय लिया है।
सभी संबंधितों को सलाह दी जाती है कि इस पर ध्यान दें तथा किसी भी असुविधा से बचने के लिए कृपया इसे नोट करें।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है

0 टिप्पणियाँ