मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

हड़पसर मेडिकल असोसिएशन द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

विजेता प्रतियोगियों के साथ हड़पसर मेडिकल असोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत चौधरी, सचिव डॉ. राहुल झांजुर्णे, कोषाध्यक्ष डॉ. मनोज कुंभार, उपाध्यक्ष डॉ मंगेश बोराटे व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, जुलाई (ह.ए. प्रतिनिधि)

हड़पसर मेडिकल असोसिएशन की ओर से सदस्य, स्टाफ व उनके बच्चों के लिए ‘प्राणाकडून प्राणवायूकडे’ संकल्पना के तहत वृक्षारोपण व वृक्षसंवर्धन विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन चार गुट में किया गया था, जिसे बहुत ही अच्छा प्रतिसाद मिला। हाल ही में उक्त चित्रकला प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ। चित्रकला प्रतियोगिता का परिणाम स्वरूप इस प्रकार है-
पहला गुट : प्रथम क्रमांक दर्शन इंगले, द्वितीय क्रमांक रूद्र बत्ताले, तृतीय क्रमांक शॉनिका सलधाना व उत्तेजनार्थ श्रेया मंडोले। 
दूसरा गुट :  प्रथम क्रमांक सुहानी घोरपडे, द्वितीय क्रमांक अबिया बत्तिसे, तृतीय क्रमांक आर्या अवसरे, अदित्य तारू व उत्तेजनार्थ आरती संतोष आढाऊ।
तीसरा गुट : प्रथम क्रमांक प्रथमेश चौधरी, द्वितीय क्रमांक गायकवाड, तृतीय क्रमांक अश्विनी पेटेकर। 
खुला गुट : प्रथम क्रमांक प्रथमा अडागले, द्वितीय क्रमांक डॉ. श्रुती सरवदे, तृतीय क्रमांक स्तुती देठे, उत्तेजनार्थ रेश्मा बत्ताले। 
विशेष पारितोषिक : रिद्धी पाटिल और अभिराज कोकाटे। सभी विजेता प्रतियोगियों को हड़पसर मेडिकल असोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत चौधरी, सचिव डॉ. राहुल झांजुर्णे, कोषाध्यक्ष डॉ. मनोज कुंभार, उपाध्यक्ष डॉ मंगेश बोराटे, परिक्षक डॉ. गणपत शितोले और कल्चरल चेअरमन डॉ.सचिन आरू के शुभ हाथों पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर यहां हड़पसर मेडिकल असोसिएशन के सभी कार्यकारिणी सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
चित्रकला प्रतियोगिता में हड़पसर मेडिकल असोसिएशन के सदस्य, उनके हॉस्पिटल के कर्मचारी व उनके बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ