मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

महाराष्ट्र से कर्नाटक जाने वाले रेल यात्रियों के लिए कोविड निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट अनिवार्य

पुणे, जुलाई (ह.ए. प्रतिनिधि)
कर्नाटक प्रशासन द्वारा दिनांक 31-07-2021 को जारी परिपत्र के अनुसार महाराष्ट्र से  कर्नाटक के लिए यात्रा करने वाले सभी  रेल यात्रियों को कोविड-19, RT-PCR निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट अपने पास होना अनिवार्य किया गया है। यह टेस्ट रिपोर्ट यात्रा प्रारंभ करने से अधिकतम 72 घंटे पहले की एवं रिपोर्ट निगेटिव  होना जरुरी है।
इस संबंध में स्पष्ट किया जाता है कि कर्नाटक के लिए यात्रा प्रारंभ करने से पहले यात्रीगण अपना कोविड RT-PCR निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट अवश्य अपने साथ रखें, जिससे कि उन्हें आगे यात्रा में कोई असुविधा ना हो।
पेशेवर स्वास्थ्यकर्मी तथा दो वर्ष से छोटे बच्चों को  RT-PCR टेस्ट रिपोर्ट साथ में रखने से छूट दी गई है। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ