पुणे, जुलाई (ह.ए. प्रतिनिधि)
पुणे रेल मंडल ने आगामी टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का चीयर फोर इंडिया सेल्फी कियोस्क लगाकर उत्साहवर्धन कर बेहतर खेल प्रदर्शन तथा विजयी होने की शुभकामनाएं दीं।
पुणे रेल डिवीजन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा ने अधिकारियों, पुणे मंडल के खिलाड़ियों के साथ सेल्फी कियोस्क में फोटो खिंचवाकर आगामी टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ी दल का उत्साहवर्धन किया।
ओलंपिक खेलों में टोक्यो ओलंपिक में शामिल होने वाली मध्य रेल की हॉकी खिलाड़ी सुश्री वंदना कटारिया, सुश्री मोनिका मलिक, सुश्री सुशीला चानू पुखरंबम और सुश्री रजनी एतिमारपू जो भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य हैं, को ओलंपिक खेलों हेतु शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक सहर्ष बाजपेई, मंडल खेलकूद सचिव एवं वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक विनोद कुमार मीणा सहित बड़ी संख्या में रेल अधिकारी, कर्मचारी एवं खिलाड़ी उपस्थित थे। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ