मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

आई.डी.ए.एस. परिवीक्षार्थी राष्ट्र के कर्मयोगी सिविल सेवक बनकर प्रधानमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरें : रक्षा लेखा महानियंत्रक रजनीश कुमार

सीजीडीए स्वरमृत-अकादमी संगीत कक्ष का उद्घाटन करते हुए

पुणे, जुलाई (ह.ए. प्रतिनिधि)

रक्षा लेखा महानियंत्रक श्री रजनीश कुमार, भा.र.ले.से. ने राष्ट्रीय रक्षा वित्तीय प्रबंधन अकादमी (एन.ए.डी.एफ.एम.) पुणे में आई.डी.ए.एस. परिवीक्षार्थियों (प्रोबेशनर्स)  के साथ बातचीत में राष्ट्र के कर्मयोगी सिविल सेवक बनकर माननीय प्रधानमंत्री जी की उम्मीदों पर खड़े उतरने की नसीहत दी। रक्षा लेखा महानियंत्रक ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि रक्षा लेखा विभाग शायद भारत सरकार का पहला विभाग है, जिसने एकीकृत सरकारी ऑनलाइन प्रशिक्षण-मिशन कर्मयोगी, आईजीओटी-एमके संबंधी दिशा-निर्देशों के तहत विभागीयस्तर पर भूमिकाओं, गतिविधियों और दक्षताओं के लिए फ्रेमवर्क (एफ.आर.ए.सी.एस.) के वृहत  और व्यापक प्रलेखन को पूरा किया है। विभाग आईजीओटी -एमके के साथ मूल रूप से समकालीन (सिंक्रोनाइज) करने के लिए तैयार है। 
2019 बैच के आईडीएएस प्रोबेशनर्स के साथ सीजीडीए बातचीत करते हुए।

श्री कुमार ने जोर देकर कहा कि माननीय प्रधानमंत्री की डिजिटल इंडिया पहल को बढ़ावा देने के लिए विभाग ने ऑन लाइन सेल्फ-पेस्ड ई-लर्निंग मॉड्यूल ज्ञानसुधा विकसित और कार्यान्वित किया है।
रक्षा लेखा महानियंत्रक ने बुधवार, 14 जुलाई, 2021 को 2019 बैच के भारतीय रक्षा लेखा सेवा (आई.डी.ए.एस.) के परिवीक्षार्थियों के दो वर्षों के परिवीक्षाधीन प्रशिक्षण के सफल समापन पर उनके साथ  बातचीत की। बारह आई.डी.ए.एस. परिवीक्षार्थियों ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा किया। इस अवसर पर श्री के.वी.एल. अक्षय, आई.डी.ए.एस. (पी) को अकादमिक उत्कृष्टता के लिए राजेश सिंह पदक से सम्मानित किया गया तथा श्री स्वप्निल रावसाहेब हनमाने, आई. डी. ए. एस. (पी) को सर्वांगीण  प्रदर्शन के लिए प्रेम लाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रक्षा लेखा महानियंत्रक ने बातचीत में माननीय प्रधानमंत्री की आईजी ओ टी -एमके की पहल, राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों को बढ़ाने में विवेकपूर्ण वित्तीय प्रबंधन का महत्व, आईडीएएस परिवीक्षार्थियों के विभागीय प्रशिक्षण का महत्वपूर्ण विश्लेषण, सेवा से अपेक्षाएं और विभाग के लिए नया दृष्टिकोण और भविष्य के रोडमैप निर्माण पर जोर दिया।
आजादी के अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए सीजीडीए पौधरोपण करते हुए।

श्री रजनीश कुमार ने अकादमी में नवनिर्मित संगीत कक्ष का भी उद्घाटन किया। उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव को यादगार बनाने हेतु वृक्षारोपण किया और सरकारी मामलों पर चर्चा करने के लिए पुणे स्थित विभागीय कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की। यह जानकारी पुणे रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी श्री महेश अय्यंगार द्वारा दी गई है।
एनएडीएफएम निदेशक के साथ सीजीडीए श्री रजनीश कुमार।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ