मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

राजभाषा में अधिकाधिक कार्य करने के लिए भालचंद्र मानकरे रेलवे बोर्ड के व्यक्तिगत पुरस्कार से सम्मानित

     रेलवे बोर्ड के राजभाषा निदेशक एवं मध्य रेल के उप महाप्रबंधक (राजभाषा) श्री विपिन पवार, पुणे के डीजल शेड के वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर श्री भालचंद्र मानकरे को  ‘रेलवे बोर्ड के व्यक्तिगत पुरस्कार’ से सम्मानित करते हुए उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
पुणे, जुलाई (ह.ए. प्रतिनिधि)
राजभाषा में अधिकाधिक कार्य करने के लिए पुणे के डीजल शेड के वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर श्री भालचंद्र मानकरे को रेलवे बोर्ड के व्यक्तिगत पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पुणे में रेलवे बोर्ड के राजभाषा निदेशक एवं मध्य रेल के उप महाप्रबंधक (राजभाषा) श्री विपिन पवार ने पुणे रेल मंडल के अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री सहर्ष बाजपेई की प्रमुख उपस्थिति में श्री मानकरे को प्रशस्तिपत्र तथा नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
    इस अवसर पर घोरपड़ी डीजल शेड के मंडल यांत्रिक इंजीनियर श्री दीपक खोत, सहायक मंडल यांत्रिक इंजीनियर श्री जाधव, सहायक सामग्री प्रबंधक श्री प्रवीण कुमार  तथा पुणे मंडल के राजभाषा अधिकारी डॉ. शंकरसिंह परिहार उपस्थित थे।
    पुरस्कार मिलने पर मंडल के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री मानकरे का  अभिनंदन किया है।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ