मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

महाराष्ट्र शासन के पोर्टल ‘आपले सरकार’ का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए

अल्फा ओमेगा ख्रिश्चन महासंघ महाराष्ट्र राज्य के प्रदेश अध्यक्ष आशीष शिंदे द्वारा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को निवेदन देकर मांग
हड़पसर, जुलाई (ह. ए. प्रतिनिधि)
 
‘आपले सरकार’ महाराष्ट्र शासन की वेबसाइट पर कई महीनों से शिकायत, निवेदन और सूचना अधिकार के आवेदन दिए गए, परंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यह शिकायत एक निवेदन द्वारा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से अल्फा ओमेगा ख्रिश्चन महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष शिंदे ने की है।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के दिनों में सभी कार्यालयों में ऑनलाइन काम करने पर ज्यादा जोर दिया गया। नागरिकों की सुविधा के लिए व शिकायत निवारण हेतु महाराष्ट्र शासन ने शुरू किए गए बहुत अच्छे ‘आपले सरकार’ ऑनलाइन पोर्टल की ओर प्रशासन द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा है, जिसके कारण नागरिकों के कार्यालय के काम कई महीनों से नहीं हो रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार को शिकायत पंजीकरण व सूचना अधिकार की प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ‘आपले सरकार’ वेबसाइट नागरिकों के लिए शुरू की गई है, इसलिए नागरिक अपने अधिकारों के साथ शिकायत दर्ज करने में सक्षम थे व संबंधित कार्यालय तत्काल कदम उठा रहा था, परंतु फ़िलहाल ‘आपले सरकार’ पर शिकायत, निवेदन व सूचना अधिकार के आवेदनों की ओर शासन नहीं देख रहा है। शिकायत व निवेदन दायर तो होता है परंतु उस पर महीनों - महीनों कोई कार्रवाई नहीं होती है। ऑनलाइन सूचना अधिकार से जानकारी मांगने पर उसमें त्रुटि बताई जाती है व संबंधित कार्यालय को सूचना अधिकार का निवेदन दायर नहीं होता, क्योंकि देयक देने के मार्ग में दिक्कत (Payment Get way problem) दर्शाई जाती है, जिसके कारण संबंधित कार्यालय में नागरिकों को चक्कर काटने पड़ते हैं।
हालांकि, तत्काल मरम्मत कराकर नागरिकों को होनेवाली असुविधा को दूर किया जाए व नागरिकों को सुविधा प्रदान की जाए। यह मांग निवेदन द्वारा अल्फा ओमेगा ख्रिश्चन महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष शिंदे ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ