मुंबई, जुलाई (ह.ए. प्रतिनिधि)
श्री आलोक कंसल, महाप्रबंधक, मध्य रेल ने हाल ही में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस बिल्डिंग में मध्य रेल के प्रदर्शन की समीक्षा बैठक की। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही के लिए विभिन्न प्रमुख मापदंडों के मंडलवार प्रदर्शन प्रगति का जायजा लिया।
इस प्रदर्शन समीक्षा बैठक में संरक्षा, माल ढुलाई, व्यवसाय विकास इकाइयों, गतिशीलता, राजस्व, मानवीय संसाधन इत्यादि से संबंधित प्रमुख विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। निर्दिष्ट लक्ष्यों के पैरामीटर की स्थिति रिपोर्ट और उन्हें प्राप्त करने के लिए आवश्यक कार्रवाई तथा भविष्य के कोर्स ऑफ एक्शन और उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कार्य योजना सहित प्रमुख विभागाध्यक्षों (पीएचओडी) और मंडल रेल प्रबंधकों (डीआरएम) द्वारा पिछले वर्ष की उपलब्धि के साथ-साथ वर्तमान उपलब्धियों को दर्शाने वाली एक प्रस्तुति दी गई।

श्री कंसल ने कोविड महामारी के बाबजूद भी अप्रैल-जून 2021 के दौरान उत्कृष्ट माल लदान प्रदर्शन की सराहना की। महाप्रबंधक ने टर्मिनल डिटेंशन की निगरानी और उसमें बाधाओं की पहचान करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने व्यवसाय विकास इकाइयों को नए ग्राहकों की पहचान करके लोडिंग को बढ़ावा देने के लिए कहा है। मंडल प्रमुखों को नए यातायात को आकर्षित करने के लिए हितधारकों के साथ सक्रिय रूप से बैठकें आयोजित करने के लिए कहा। उन्होंने मंडलों को विभिन्न परिचालन बाधाओं की पहचान करने और उन्हें समयबद्ध तरीके से दूर करने की योजना बनाने के लिए भी कहा है। उन्होंने उन्हें प्रति दिन कमाई पर नजर रखने के लिए प्रोत्साहित किया और ‘एक पैसा बचाया एक पैसा कमाया’ के मंत्र का पालन करने के लिए कहा।
श्री कंसल ने कहा कि संरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने जीरो डेथ सुनिश्चित करने के मिशन को पूरा करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। संरक्षा संबंधी कार्यों में तेजी लाने जैसे आरओबी/आरयूबी का निर्माण, मानवयुक्त समपारों को समाप्त करना और समपारों को डायवर्जन या सीधे बंद करके बंद करने पर भी चर्चा की गई। आरयूबी में जलभराव की समस्या को दूर करने की जरूरत है और भविष्य के निर्माणों में ड्रेनेज का निर्माण किया जाना चाहिए।
लाइनों के निर्माण, दोहरीकरण, विद्युतीकरण आदि जैसे बुनियादी ढांचे के निर्माण पर उन्होंने कहा कि लक्षित समय सीमा के भीतर संचालन के परामर्श से पूरा करने के लिए मंडलों को निर्माण विभाग के साथ सक्रिय रूप से जुड़ना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि कुछ भी गैर-विद्युतीकृत नहीं छोड़ना है। उन्होंने ‘अपने लक्ष्य पर ध्यान दें और उन्हें प्राथमिकता दें’ का मंत्र दिया।
श्री कंसल ने ई-ऑफिस के उपयोग, मानव संसाधन से संबंधित मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने, प्राथमिकता पर गति बाधाओं को दूर करने आदि पर जोर दिया।
इस बैठक में अपर महाप्रबंधक, प्रधान विभागाध्यक्षों, मुंबई, भुसावल, नागपुर, पुणे और सोलापुर के मंडल रेल प्रबंधकों और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान सभी कोविड-19 अनिवार्य प्रोटोकॉल का पालन किया गया।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है।

0 टिप्पणियाँ