मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे को सौंपी गई पुणे महानगरपालिका में शामिल किए गए नए गांवों के समन्वय की जिम्मेदारी

पुणे महानगरपालिका में शामिल किए गए नए गांवों के समन्वय की जिम्मेदारी नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे को दी गई है। नगरसेवक नाना भानगिरे को पत्र प्रदान करते हुए शिवसेना पुणे जिला प्रमुख विजय देशमुख व उपशहर प्रमुख समीर आण्णा तुपे उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, जुलाई (ह.ए. प्रतिनिधि)

नए से पुणे महानगरपालिका में शामिल किए गए देवाचीउरुली, हांडेवाडी, औताडेवाडी-होलकरवाड़ी और मंजरी बुद्रुक गांवों के समन्वय की जिम्मेदारी शिवसेना नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे पर सौंपी गई है। शिवसेना पुणे जिला प्रमुख विजय देशमुख और उपशहर प्रमुख समीर आण्णा तुपे ने नगरसेवक नाना भानगिरे को पत्र दिया है।  
नए शामिल किए गए गांवों को महानगरपालिका में शामिल करने से प्रशासनिक स्तर पर परेशानी हो रही है। दैनिक कार्यों के लिए भी जनप्रतिनिधियों से संपर्क जरूरी है। इसी पृष्ठभूमि में शिवसेना ने इन गांवों के समन्वय की जिम्मेदारी नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे  को दी है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे के आदेशानुसार शिवसेना नेता सांसद  संजय राऊत, शिवसेना उपनेता रवींद्र मिर्लेकर, पूर्व सांसद व शिवसेना उपनेता शिवाजीराव आढलराव पाटिल व संपर्क प्रमुख बालाभाई कदम के मार्गदर्शन में नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे की देवाची उरुली, हांडेवाडी, औताडेवाडी-होलकरवाडी व मांजरी बुद्रुक नये पुणे महानगरपालिका में शामिल किए गए गांवों के प्रभारी नगरसेवक के रूप में अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
हालांकि नगरसेवक प्रमोद भानगिरे ने अपने प्रभाग के अनुसार इन नए पुणे महानगरपालिका में शामिल किए गए गांवों की तरफ भी विशेष रूप से ध्यान देने का पत्र पुणे जिला प्रमुख विजय देशमुख ने दिया है। 
इन गांव के नागरिकों की समस्याओं और कठिनाइयों को जाना जाएगा। साथ ही प्रशासनिक समन्वय से नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। नागरिकों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े, इसलिए शिवसेना ने पहल की है। इस गांव के नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याएं बतां। साथ ही समन्वय की जो जिम्मेदारी पार्टी द्वारा दी गई है, उसे अधिक से अधिक नागरिकों की समस्याओं का समाधान कर पूरी कर बखूबी निभाऊंगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ