मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 10 संगठनों को ड्रोन के उपयोग की अनुमति दी

 
नागरिक उड्डयन मंत्रालय और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने मानव रहित विमान प्रणाली (यूएएस) नियमावली, 2021 से 10 संगठनों को सशर्त छूट दी है।
इन अनुमतियों के विवरण में शामिल हैं :
 

क्रमांक

निकाय का नाम

उद्देश्‍य

1

कर्नाटक सरकार

बेंगलुरु में शहरी संपत्ति के स्वामित्व के रिकॉर्ड का सृजन करने के लिए ड्रोन आधारित हवाई सर्वे

2

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशनमुंबई

महाराष्ट्र के पालघर जिले में जावहर के जनजातीय क्षेत्रों में अनिवार्य स्वास्थ्य संबंधी वस्तुओं को प्रदान करने के लिए प्रयोगात्‍मक बीवीएलओएस ड्रोन उड़ानों के संचालन के लिए

3

गंगटोक स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट

स्मार्ट सिटी परियोजना के लिए ड्रोन आधारित हवाई सर्वे

4

भारतीय इस्पात प्राधिकरणइस्को स्टील प्लांटबर्नपुरपश्चिम बंगाल

संयंत्र की परिधि निगरानी करने के लिए

5

एशिया प्रशांत उड़ान प्रशिक्षण अकादमीहैदराबादतेलंगाना

ड्रोन का उपयोग करके दूरस्थ पायलट प्रशिक्षण संचालित करने के लिए

6

ब्लू रे एविएशनगुजरात

ड्रोन का उपयोग करके दूरस्थ पायलट प्रशिक्षण संचालित करने के लिए

7

ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेडचेन्नई

फसल स्वास्थ्य का आकलन करने और फसल की बीमारी को रोकने के लिए ड्रोन आधारित हवाई छिड़काव करने के लिए

8

महिंद्रा एंड महिंद्रामुंबईमहाराष्ट्र

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश राज्य में क्रमशः धान और लाल मिर्च की फसल पर ड्रोन आधारित कृषि परीक्षण और सटीक छिड़काव करने के लिए

9

बेयर क्रॉप साइंसमुंबईमहाराष्ट्र

ड्रोन आधारित कृषि अनुसंधान गतिविधियों और कृषि छिड़काव के संचालन के लिए

10

भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थानपुणे

इन 5 स्थानों पर वायुमंडलीय अनुसंधान के लिए:

 - आईआईटीएम भोपाल

एनडीएपुणे

कराड हवाई अड्डा

उस्मानाबाद हवाई अड्डा

-  मोहम्मद एयरफील्डफर्रुखाबाद

 
ये छूट अनुमोदन की तारीख से एक वर्ष की अवधि के लिए या अगले आदेश तकजो भी पहले होके लिए वैध हैं और डीजीसीए द्वारा जारी एसओपी के नियमों और शर्तों के अधीन होंगे।
सार्वजनिक सूचनाओं के लिंक को नागरिक उड्डयन मंत्रालय की वेबसाइट से देखा जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ