चिपलून के बाढ़ पीड़ितों को जीवनाश्यक वस्तुओं का वितरण करती हुईं शिवसेना वडगांवशेरी विधानसभा चुनाव क्षेत्र महिला आघाडी की समन्वयक व अमृत बहुउद्देशीय सामाजिक संस्था की संस्थापिका अध्यक्षा अमृत पठारे, साथ में उनके सहयोगी उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)
चिपलून के बाढ़ पीड़ितों की सेवा करना अपनी नैतिक जिम्मेदारी एवं कर्तव्य है। बाढ़ पीड़ितों की सेवा करने के लिए पूरी लगन से सेवा करने में जुटी हैं, शिवसेना वडगांवशेरी विधानसभा चुनाव क्षेत्र महिला आघाडी की समन्वयक व अमृत बहुउद्देशीय सामाजिक संस्था की संस्थापिका अध्यक्षा अमृत पठारे।
चिपलून में आयी महा बाढ़ के कारण कुछ ही क्षणों में चिपलून वासियों पर कहर ढह गया, गांव के गांव महा बाढ़ की चपेट में आ गए। घर-संसार बाढ़ में बिखर जाने से चिपलूनवासियों पर बहुत ही कठिन समय आ गया है, सामाजिक प्रतिबद्धता के रूप में चिपलूनवासियों के इस कठिन समय में उन्हें मदद नहीं बल्कि नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए राहत का हाथ देते हुए जीवनावश्यक चीजें आपूर्ति प्रदान करने की पहल का आयोजन किया। यह जानकारी शिवसेना वडगांवशेरी विधानसभा चुनाव क्षेत्र महिला आघाडी की समन्वयक व अमृत बहुउद्देशीय सामाजिक संस्था की संस्थापिका अध्यक्षा अमृत कैलाश पठारे ने दी।
चिपलून के बाढ़ पीड़ितों की मदद नहीं कर्तव्य की मुख्य भूमिका को अपनाकर मुश्किलों में फंसे बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए खुद पहुंचकर राशन किट, पीने के पानी को बोटल, कपड़े, छोटे बच्चों को हगीज पैकेट, सैनिटरी नेपकिन, मास्क, सेनिटाइजर के साथ-साथ अन्य जीवनाश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया। इस पहल में अमृतताई पठारे के साथ मयूरी भोसले, पूजा धूमाल, अमित खाडे, तेजस भोसले, सुजाता देशमुख, शोभा भोसले, उषा माने आदि ने अथक परिश्रम किया।

0 टिप्पणियाँ