मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

15 अगस्त से पहले ध्यान नहीं दिया गया तो अनिश्चितकालीन आंदोलन की दी रोहन सुरवसे पाटिल ने चेतावनी

श्री रोहन सुरवसे पाटिल
संस्थापक व अध्यक्ष : स्वाभिमानी संघटना

पुणे, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)

स्वाभिमानी ब्रिगेड संघटना की ओर से मुद्रांक महानिरीक्षक पुणे के पास 7 व 9 जुलाई को हवेली नं. 27 रजिस्ट्रार अजीत कुमार फड़तारे ने अवैध रूप से 9807/2020 दस्त दर्ज किया है। इस बारे में शिकायत दर्ज हुए तीन महीने हो चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, इसलिए 15 अगस्त से पहले इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा। यह चेतावनी स्वाभिमानी संघटना के संस्थापक व अध्यक्ष रोहन सुरवसे पाटिल ने दी है।
आगे बोलते हुए रोहन सुरवसे पाटिल ने कहा कि हवेली क्र.27 कार्यालय के गैर प्रबंधन (कारभार) के बारे में राजस्व, राज्य शासन, पंजीकरण महानिरीक्षक, पंजीकरण उप महानिरीक्षक के पास शिकायत की गई है, लेकिन अब तक किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया है। इसके निषेधार्थ 15 अगस्त 2021 से पहले दोषियों पर उचित कार्यवाही नहीं हुई है, तो पंजीकरण महानिरीक्षक व पंजीकरण उपमहानिरीक्षक के कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन किया जाएगा। इस बीच पंजीकरण महानिरीक्षक व मुद्रांक नियंत्रक महाराष्ट्र राज्य पुणे के आईजी आर. श्रावण हर्डीकर व पंजीकरण उपमहानिरीक्षक (मुख्यालय) महाराष्ट्र राज्य पुणे के डीआईजी गोविंद कराड को समक्ष मिलकर निवेदन दिया गया है। उन्होंने जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
अंत में स्वाभिमानी संघटना के संस्थापक व अध्यक्ष रोहन सुरवसे पाटिल ने बताया कि इस संदर्भ में कार्यालय में शिकायत दर्ज करा दी गई है, कार्यालय ने ध्यान दिया है। इस संबंध में पूछताछ के आदेश दिए गए हैं। रिपोर्ट (प्रतिवेदन) मिलने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह आश्वासन निबंधन महानिरीक्षक श्रवण हार्डिकर ने दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ