हड़पसर पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस फौजदार विट्ठल राऊत को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए वरिष्ठ पत्रकार अशोक बालगुडे, साथ में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बालकृष्ण कदम, पुलिस उपनिरीक्षिका आर.आर. पाटिल उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारी व कर्मचारी चौबीसों घंटे कार्यरत रहते हैं। कोरोना महामारी की विकट स्थिति में भी पुलिस नागरिकों की मदद के लिए दौड़ती रही, खाकी वर्दी में कई लोगों ने भी कर्तव्य और मानवता का अनुभव लिया। उनके प्रति सम्मान की भावना हमेशा रहनी चाहिए। यह विचार वरिष्ठ पत्रकार अशोक बालगुडे ने व्यक्त किए।
हड़पसर पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस फौजदार विट्ठल राऊत के जन्मदिन के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बालकृष्ण कदम, पुलिस उपनिरीक्षिका आर.आर. पाटिल की उपस्थिति में वरिष्ठ पत्रकार अशोक बालगुडे ने पुष्पगुच्छ देकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
हड़पसर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बालकृष्ण कदम ने कहा कि समाज सेवा का संकल्प पुलिस ने स्वीकार किया है। खाकी वर्दी के अधिकारियों और कर्मचारियों के अच्छे काम की समाज को सराहना करनी चाहिए। प्रशंसा से पीठ पर थपथपाने से उन्हें काम करने की ऊर्जा मिलती है। किसी के साथ अन्याय नहीं होगा, पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए पुलिस काम कर रही है। त्योहार के बावजूद पुलिस कार्यरत रहती है।
इस बीच, हड़पसर पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस फौजदार विट्ठल राऊत ने कहा कि समाज के कई वर्गों ने अच्छे काम की सराहना की। मुझे जन्मदिन की मुबारक दी, सभी के इस स्नेह के लिए मैं शुक्रगुजार हूं।

0 टिप्पणियाँ