मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

हड़पसर के प्रभाग क्रमांक 23 की सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे : प्रशासन सुस्त

जल्द मरम्मत नहीं होने पर पुणे मनपा प्रशासन को शिवसेना हड़पसर के उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर द्वारा आंदोलन की चेतावनी
हड़पसर, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)

हड़पसर परिसर के रास्तों की अवस्था खस्ता हो गई है। सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं। नागरिक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं, परंतु प्रशासन सुस्त है। पुणे महानगरपालिका प्रशासन ने अगर तुरंत कदम उठाकर रास्तों की मरम्मत नहीं की गई तो हड़पसर शिवसेना की ओर से तीव्र आंदोलन किया जाएगा। यह चेतावनी पुणे महानगरपालिका प्रशासन को शिवसेना हड़पसर के उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर ने दी है। 
हड़पसर के प्रभाग क्रमांक 23 में सड़कों की हालत खस्ता है। हड़पसर की सड़क मरम्मत के संबंध में पत्र हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक आयुक्त प्रसाद काटकर को शिवसेना उपविभागप्रमुख महेंद्र बनकर ने दिया है। इस अवसर पर यहां उपशहरप्रमुख समीर तुपे, नितिन गावडे, प्रशांत पोमण, संतोष होडे, सुशांत हिंगणे, केशव यादव व शिवसैनिक आदि उपस्थित थे। 
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए शिवसेना हड़पसर के उपविभागप्रमुख महेंद्र बनकर ने बताया कि हड़पसर के प्रभाग 23 में हड़पसर गांवठाण से ससाणेनगर रेल्वे क्रॉसिंग तक की मुख्य सड़क पर कई गड्ढे हो गए हैं। वहीं, कहीं-कहीं और सड़क के ऊपर और नीचे असंतुलन निर्माण हो गया है, साथ ही साइड स्ट्रैप्स को ठीक से न करने से कई दुचाकी चालक गिर रहे हैं और दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस सड़क पर कई चैंबर नीचे चले गए हैं और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इस सड़क पर मुख्य रूप से दोनों हड़पसर सब्जी मंडी के गेट के सामने के चेंबर के गड्ढों की मरम्मत नहीं हुई है पिछले छह माह से बार-बार शिकायत के बाद भी मरम्मत नहीं की गई है। क्षेत्रीय कार्यालय के पीछे की सड़क आल्हाटबस्ती तक पूरी तरह से खराब हो गई है। उक्त सड़क की ओर पथ विभाग खंड जानबूझकर अनदेखी कर रहा है। इससे पहले भी कई बार ऑनलाइन और लिखित में पत्र भेज चुके हैं। यह आरोप शिवसेना के उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर ने लगाया है।
अंत में उन्होंने कहा कि आंतरिक सड़कों पर भी हड़पसर गांवठाण का यही हाल है, कुल मिलाकर हड़पसर इस बारिश के बाद  गड्ढे में चला गया है। हालांकि, अगले दस दिनों के भीतर रास्तों की जल्द से जल्द मरम्मत की जानी चाहिए, मरम्मत नहीं होने पर हड़पसर शिवसेना की ओर से तीव्र आंदोलन किया जाएगा।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ