मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

डॉ. बी. एस. मुदगी ‘सुपर ऑनररी डॉक्टर ऑफ साइंस विद गोल्ड’ उपाधि से सम्मानित


पुणे, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)

पुणे के नौरोसजी वाडिया कॉलेज के मेधावी गणितज्ञ एवं रिटायर्ड प्रो. डॉ. बसवेश्वर साहेबराव मुदगी को सामाजिक एवं मानवीय सेवा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य तथा योगदान हेतु नागालैंड स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ डिसायपलशिप इन्स्टीट्यूट फॉर एपोस्टोलिक मिनिस्टरिज द्वारा प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीयस्तरीय ‘सुपर ऑनररी डॉक्टर ऑफ साइंस विद गोल्ड’ उपाधि से सम्मानित किया गया है। गुण संपन्न शाश्वत समाज के विकास हेतु डॉ. मुदगी को इस प्रतिष्ठित उपाधि से अलंकृत किया गया है। उक्त डिग्री ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी 1470 और हावर्ड यूनिवर्सिटी 1692 यूएसए की परंपरा के अनुसार प्रदान की गई है।
सामाजिक एकता, विश्व बंधुता एवं विश्व शांति बनाए रखने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को प्रोत्साहन देने की दृष्टि से डॉ. मुदगी को सम्मानित किया गया है। यह जानकारी डॉ. डी.आई.सांचू चैन्सलर यूनिवर्सिटी ऑफ डीआईएएम द्वारा जारी विज्ञप्ति में दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ