मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मध्य रेल को स्क्रैप से 391.43 करोड़ रुपये की आय- जीरो स्क्रैप मिशन की दिशा में एक और बड़ा कदम

मुंबई, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)

मध्य रेल ने जीरो स्क्रैप मिशन शुरू किया है तथा यह सुनिश्चित किया है कि मध्य रेल में प्रत्येक मंडल, कारखाना और शेड स्क्रैप सामग्री से मुक्त हो। कोविड-19 महामारी के बावजूद मध्य रेल ने वर्ष 2020-2021 के दौरान 350 करोड़ रुपये के स्क्रैप बिक्री लक्ष्य को पार कर 391.43 करोड़ रुपये का स्क्रैप बेचा है, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है। नीलामी प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की गई। वर्ष 2021-22 के लिए 400 करोड़ स्क्रैप बिक्री का लक्ष्य रखा गया है।
इन स्क्रैप सामग्री में स्क्रैप रेल, पर्मानेंट वे सामग्री, खराब कोच, वैगन और लोकोमोटिव आदि शामिल हैं। मध्य रेल ने 8.65 करोड़ रुपये की आय के साथ ई-नीलामी के माध्यम से ‘जैसा है जहां है’ आधार पर छोड़े गए सामग्री का निपटान किया है।
श्री अनिल कुमार लाहोटी, महाप्रबंधक, मध्य रेल ने कहा कि स्क्रैप की बिक्री से न केवल राजस्व अर्जित करने में मदद मिल रही है बल्कि परिसर के बेहतर रख-रखाव में भी मदद मिल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मध्य रेल विभिन्न स्थानों पर चिन्हित सभी स्क्रैप सामग्री को बेचने के लिए मिशन मोड में काम करेगा।
वित्तीय वर्ष के दौरान, सामग्री प्रबंधन विभाग ने रेलवे अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, इसके अलावा, रेलवे लाभार्थियों के इलाज/देखभाल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट सहित कोविड वस्तुओं की खरीद की व्यवस्था की है।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेलवे, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ