मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पंचगंगा नदी में आई बाढ़ के कारण 4 अगस्त तक रेल गाड़ियाँ मिरज में शार्ट टर्मिनेट होंगी और वहीं से चलेंगी

पुणे, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)

पुणे रेल मंडल के मिरज-कोल्हापुर रेलखंड पर भारी बारिश के कारण इस मार्ग पर पंचगंगा नदी में आयी बाढ़ के चलते क्षतिग्रस्त हुए रेलवे ट्रैक को ठीक करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है, इसलिए इस  रेलखंड पर सभी गाड़ियों का आवागमन आगामी 4 अगस्त तक बंद  रहेगा। इस दौरान 01039/01040 गोंदिया-कोल्हापुर- गोंदिया, 01029/01030, 01411/ 01412 कोल्हापुर-मुंबई-कोल्हापुर, 07416/07415 तिरुपति-कोल्हापुर- तिरुपति विशेष गाड़ियां मिरज स्टेशन से रवाना होंगी एवम् वापसी में इनकी सेवाएं मिरज स्टेशन पर समाप्त होंगी। इसके अलावा धनबाद, अहमदाबाद, नागपुर, निज़ामुद्दीन विशेष गाड़ियों की सेवा मिरज स्टेशन से ही आरंभ होंगी। यात्री कृपया नोट करें। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ