मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

श्मशान भूमि में मनाया सोमनाथ सालवे ने अपना जन्मदिन

बहुजन यूथ पैंथर के पुणे शहर उपाध्यक्ष सोमनाथ सालवे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए डा. किशोर शहाणे, विवेक तुपे व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)

बहुजन यूथ पैंथर के पुणे शहर उपाध्यक्ष सोमनाथ सालवे ने अपना जन्मदिन शमशान भूमि में मनाकर नागरिकों का शमशान भूमि की ओर देखने का दृष्टिकोण बदलने की ओर एक कदम उठाया है। 
बहुजन यूथ पैंथर के पुणे शहर उपाध्यक्ष सोमनाथ सालवे का जन्मदिन मनाने के लिए इस अवसर पर प्रदीप गायकवाड, महिला आघाडी की उपाध्यक्ष कमल उबाले, सलाहकार विवेक तुपे, अनिश पाडुरंग शिर्के, डा. किशोर शहाणे, राजेंद्र नेवसे, प्रकाश पवार, सागर आरडे, मुन्ना नाविक, दिनेश गायकवाड दाडेकर के साथ अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
इस बारे में जानकारी देते हुए बहुजन यूथ पैंथर के पुणे शहर उपाध्यक्ष सोमनाथ सालवे ने कहा कि शमशान भूमि को लेकर नागरिकों में विभिन्न प्रकार की जो अंधश्रद्धा है, उसे लेकर जो मन में एक तरह का डर या अलग प्रकार की छवि है, उसे बदलकर नागरिकों का शमशान भूमि की ओर देखने का नजरिया बदलकर व सकारात्मक दृष्टि से देखते हुए उस पर रोशनी डालने के मुख्य उद्देश्य से ही मैंने अपना जन्मदिन अपने मित्र परिवार के साथ शमशान भूमि में मनाया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ