पुणे, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)
आजादी के 75 वें वर्ष के उपलक्ष्य में भारत सरकार द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव की शुरुआत की गई है जिसके अंतर्गत देश के चुनिंदा 75 स्टेशनों पर खादी तथा हैंडलूम उत्पाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदर्शनी और सेल लगाई है। इसी क्रम में पुणे स्टेशन पर भी खादी और ग्रामोद्योग आयोग द्वारा अपने खादी तथा हैंडलूम उत्पादों की एक प्रदर्शनी और सेल लगाई है। यह प्रदर्शनी और सेल पुणे रेलवे स्टेशन परिसर में रिजर्वेशन ऑफिस के नजदीक अम्ब्रेला गेट के पास लगाई गई है जो आगामी 23 अगस्त तक उपलब्ध रहेगी।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ