पुणे, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय के द्वारा पुलिस पदकों की घोषणा की गई है जिसमें पुणे रेल मंडल पर पदस्थ रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ)के दो निरीक्षक भीमप्पा देवप्पा सागर एवं सुधीर पी. शिंदे को उनकी सराहनीय उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस पदक घोषित किया गया है ।
मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा ने दोनों आरपीएफ निरीक्षकों को पुलिस पदक घोषित होनें पर खुशी प्रकट की है एवं उनका अभिनंदन किया है I यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।


0 टिप्पणियाँ