राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र की नवनियुक्त महिला उपाध्यक्ष सविता अनिल मोरे को नियुक्तिपत्र प्रदान करती हुईं राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस पार्टी की महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्षा रुपाली चाकणकर उक्त चित्र में दिखाई दे रही हैं।
हड़पसर, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)
राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र की महिला उपाध्यक्ष पद पर हाल ही में सविता अनिल मोरे की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस पार्टी की महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्षा रुपाली चाकणकर के शुभ हाथों सविता मोरे को नियुक्तिपत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर यहां राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस पार्टी की पुणे शहराध्यक्ष मृणालीनी वाणी, हड़पसर विधानसभा महिला की अध्यक्षा पूनम पाटिल, महिला कार्याध्यक्ष वैष्णवी सातव के साथ अन्य पदाधिकारीगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र की महिला अध्यक्षा पूनम पाटिल द्वारा हाल ही में हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र महिला की कार्यकारिणी घोषित की, जिसके अनुसार उपाध्यक्ष पद पर सविता अनिल मोरे के साथ उपाध्यक्ष अश्विनी जगताप, तबसुम जमादार, रंजना राजेंद्र कोंडे, महासचिव त्रिशला वर्मा, प्रभाग अध्यक्ष ललिता चिललाल, सचिव मीनाक्षी आहिरे का कार्यकारिणी में समावेश किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी महानगरपालिका चुनावों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने पार्टी को मजबूत करने के साथ-साथ पार्टी के पदाधिकारी चयन में भी बढ़त बना ली है। साथ ही शहर कार्यकारिणी के साथ महिलाओं को बड़ी संख्या में अवसर दिया गया है। दो वार्ड सदस्यों के चुनाव को ध्यान में रखते हुए यह संरचना तैयार की जा रही है। साथ ही पुणे के पालकमंत्री अजीत पवार ने शहर के पदाधिकारियों और विधायकों को चुनाव के लिए कड़ी मेहनत करने के निर्देश दिए हैं।

0 टिप्पणियाँ