मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

हड़पसर मेडिकल असोसिएशन द्वारा आयोजित की गई इको फे्ंरडली गणेशोत्सव प्रतियोगिता

    हड़पसर मेडिकल असोसिएशन के सदस्यों के लिए पर्यावरण हितैषी (इको फ्रेंडली) गणेशोत्सव प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।
हड़पसर, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)
कोरोना महामारी और वर्तमान में बाढ़ ने दुनिया को बहुत कुछ सिखाया है, मुख्य रूप से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है। अब हम खतरे के स्तर पर पहुंच गए हैं यह रेखांकित किया गया है, इसलिए हमें अपने जीवन पद्धति के तरीके को यथासंभव पर्यावरण के अनुकूल बनाना चाहिए। ऐसे में हमें अपने त्योहारों को मनाते समय पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहना चाहिए। इसी सामाजिक प्रतिबद्धता को मद्देनजर रखते हुए हड़पसर मेडिकल असोसिएशन द्वारा पिछले पांच वर्षों से शाडू मिट्टी से पर्यावरण हितैषी गणेश प्रतिमा बनाने की कार्यशाला का आयोजन करके हड़पसर मेडिकल असोसिएशन ने पर्यावरण के अनुकूल गणेशोत्सव आंदोलन ने अपने सदस्यों के बीच जड़ें जमा ली हैं। इस पर्यावरण हितैषी गणेशोत्सव को मनाकर आंदोलन को तेज करना चाहिए, इसी उद्देश्य से सदस्यों के साथ युवा पीढ़ी को इस आंदोलन में शामिल करने के लिए हड़पसर मेडिकल असोसिएशन व एस. एम. जोशी महाविद्यालय द्वारा संयुक्त से राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थी व सभासद और उनके परिवार के लिए गत रविवार को एस.एम.जोशी महाविद्यालय के जिमानॅशियम हॉल में कोरोना प्रतिबंध के सभी निर्देशों का पालन करते हुए कार्यशाला आयोजित की गई थी। शाडू मिट्टी पर्यावरण हितैषी गणेश प्रतिमा कार्यशाला में सभासद व विद्यार्थी कुल 45 लोगों ने भाग लिया था। कार्यशाला में हड़पसर परिसर के प्रसिद्ध मूर्तिकार व फिजियोथेरपिस्ट डॉ. गणपत शितोले, जनरल सर्जन डॉ. चेतन म्हस्के व डॉ. श्रुती गोडबोले ने सभी को मार्गदर्शन किया। 
इस अवसर पर यहां एस. एम. जोशी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.चंद्रकांत खिलारे, राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉ.बालासाहेब देवकाते, हड़पसर मेडिकल असोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मंगेश वाघ, अध्यक्ष डॉ.प्रशांत चौधरी, सचिव डॉ.राहुल झांजुर्णे, कोषाध्यक्ष डॉ.मनोज कुंभार, नियोजित अध्यक्ष डॉ.सचिन आबणे, कल्चरल चेयरमैन डॉ.सचिन आरू, उपाध्यक्ष डॉ.मंगेश बोराटे, सहसचिव डॉ. अजय माने, सहकोषाध्यक्ष डॉ. सतीश सोनवणे, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. राजेश कोद्रे, डॉ. आनंद कांबले प्रमुख रूप से उपस्थित थे।     

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ