मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

‘बीज राखी’ पहल के तहत हड़पसर पुलिस स्टेशन में मनाया गया रक्षाबंधन


राखी पूर्णिमा के शुभ अवसर पर महाएनजीओ फेडरेशन व स्मितसेवा फाउंडेशन द्वारा संयुक्त से आयोजित ‘बीज राखी पहल’ के तहत हड़पसर पुलिस स्टेशन में रक्षाबंधन मनाया गया।
हड़पसर, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)

राखी पूर्णिमा के शुभ अवसर पर महाएनजीओ फेडरेशन व स्मितसेवा फाउंडेशन द्वारा संयुक्त से हड़पसर में ‘बीज राखी पहल‘ का आयोजन किया गया था।
पहल के बारे में अधिक जानकारी देते हुए स्मितसेवा फाउंडेशन की अध्यक्षा स्मिता तुषार गायकवाड ने हमारे प्रतिनिधि को बताया कि सैनिकी स्कूल, पुलिस दल, हॉस्पिटल, जेल कर्मचारी आदि व अन्य क्षेत्रों के कर्मचारियों को राखी बांधने की पहल ही बीज राखी है। महाएनजीओ फेडरेशन के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र की 100 स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से यह पहल जारी है। यह बीज राखी कुंडी या प्रांगण में लगाकर और इससे उभर रहे पौधे के स्वरूप में बहन की याद भाई के मन में हमेशा के लिए रहे, इस मुख्य उद्देश्य से ही यह पहल की गई है। 
बीज राखी पहल के तहत हड़पसर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बालकृष्ण कदम, पुलिस निरीक्षक (अपराध) राजू अडागले, पुलिस निरीक्षक शिंदे के साथ उपस्थित अन्य अधिकारीगण व कर्मचारियों को स्मितसेवा फाउंडेशन की अध्यक्षा स्मिता तुषार गायकवाड व उनकी सहयोगियों ने बीज राखी बांधी।  
हड़पसर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक (अपराध) राजू अडागले ने महाएनजीओ फेडरेशन और स्मितसेवा फाउंडेशन द्वारा लागू की जा रही बीज राखी पहल की सराहना की और कहा कि स्वयंसेवी संस्था के माध्यम से इस तरह की पहल का आयोजन करना समय की जरूरत है। 
बीज राखी पहल के लिए महाएनजीओ फेडरेशन के अध्यक्ष शेखर मुंदडा व मुकुल शिंदे ने विशेष सहयोग किया। पहल को सफल बनाने के लिए स्मितसेवा फाउंडेशन की सदस्या दर्शना कोरवी, सुनीता सैदाने, आरती कांबले, सुजाता गायकवाड, संगीता पाटिल, निकिता निंगले, कीर्ति खोमणे, मोनाली हिंगणे ने अथक परिश्रम किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ