मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए साने गुरुजी आरोग्य केंद्र में ‘वज्रनिर्धार मुफ्त कोविड टीकाकरण अभियान’ शुरू

महाराष्ट्र आयोग्य मंडल के सचिव अनिल गुजर द्वारा जानकारी

हड़पसर, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)

आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए साने गुरुजी आरोग्य केंद्र में वज्रनिर्धार मुफ्त कोविड टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। बालासाहेब देवरस पॉलिक्लीनिक, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पी पी सी आर, जनसेवा न्यास हड़पसर व साने गुरुजी आरोग्य केंद्र द्वारा संयुक्त रूप से ‘वज्रनिर्धार मुफ्त कोविड टीकाकरण अभियान’ साने गुरुजी आरोग्य केंद्र में शुरू किया गया है। यह जानकारी महाराष्ट्र आरोग्य मंडल के सचिव अनिल गुजर ने दी है।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए हमारे प्रतिनिधि को अनिल गुजर ने बताया कि जिनका पीला और नारंगी राशन कार्ड है व कम आय वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए यह अभियान है। साथ ही इस अभियान हेतु यह निम्न प्रकार के लाभार्थी होंगे- कम आय धारक, श्रमजीवी, घरेलू कामगार, गृह निर्माण श्रमिक, मज़दूर, पथारीवाले, सब्जीवाले, हमाल, छोटे छोटे व्यावसायी, ऑटो रिक्शा, स्कूल वैन वाहक, सब्जी मार्केट, मार्केटयार्ड के श्रमजीवी, ऑटोगॅरेज, पंक्चरवाले, हाथगाड़ी, स्टॉल्स लगानेवाले, कपड़ा मार्केट के नौकर, तृतीयपंथी, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, खाद्य पदार्थ विक्रेता, कुरियर के वाहक, जेल के कैदी, सुरक्षा कर्मचारी, कपड़े प्रेस करनेवाला वर्ग, पेपर वितरण समूह, दुध वितरण करनेवाले व अन्य।
अंत में उन्होंने कहा कि वज्रनिर्धार मुफ्त कोविड टीकाकरण अभियान का लाभ उठानेवाले लाभार्थियों ने महाराष्ट्र आरोग्य मंडल के साने गुरुजी आरोग्य केंद्र स. नं.165, मालवाडी, हड़पसर, पुणे-28 में आते समय अपना आधार कार्ड /राशन कार्ड (पीला और नारंगी) साथ में लेकर आइये। वज्रनिर्धार मुफ्त कोविड टीकाकरण अभियान का समय सोमवार से शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक है। अभियान रविवार को बंद रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ