विधायक संजय जगताप की विकास निधि से हर सोसाइटी में स्थापित की जाएंगी ओपन जिम
आंबेगांव खुर्द ग्रामपंचायत के पूर्व सदस्य प्रसाद जगताप की उपस्थिति में सोसाइटी के लोग ओपन जिम का उद्घाटन करते हुए उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
आंबेगांव खुर्द, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)
पुरंदर हवेली के लोकप्रिय विधायक संजय चंदूकाका जगताप की विकास निधि से आंबेगांव खुर्द ग्रामपंचायत के पूर्व सदस्य प्रसाद जगताप के प्रयत्नों से आंबेगांव खुर्द की सोसाइटियों में ओपन जिम स्थापित करना शुरू किया गया है। पहली जिम सांई वाटर क्रेस्ट सोसाइटी जांभुलवाडी रोड, आंबेगांव खुर्द, पुणे में स्थापित की गई है, जिसका उद्घाटन स्वयं सोसाइटी पदाधिकारी सोसाइटी सचिव अमित कुमार यादव और कोषाध्यक्ष दिवाकर आंबेकर द्वारा किया गया। हालांकि प्रसाद जगताप स्वयं इस अवसर पर उपस्थित थे पर उन्होंने सोसाइटी पदाधिकारियों को ही उद्घाटन का अवसर दिया।
इस अवसर पर सोसाइटी के अन्य सदस्यों में विश्वनाथ शेट्टी, अश्विन गोरड, अमरदीप आंबेकर, बाबूराव चिंचोलीकर, मान बहादुर रावल आदि उपस्थित थे। यहां ज्येष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष चंद्रकांत गुरव व कोषाध्यक्ष अविनाश कुलकर्णी विशेष रूप से उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि सांई वाटर क्रेस्ट सोसाइटी के अध्यक्ष अशोक कुमार निवंगुणे हैं, परंतु वे सरकारी कार्य से पुणे से बाहर होने के कारण इस अवसर उपस्थित नहीं हो सके।

0 टिप्पणियाँ