शिव अभ्यासिका के कक्षा 10वीं के होशियार छात्रों का सम्मान समारोह सम्पन्न
शिव अभ्यासिका के होशियार छात्रों का सम्मान करते हुए शिवसेना पुणे शहर के उपशहर प्रमुख समीर आण्णा तुपे, साथ में विधानसभा प्रमुख राजेंद्र बाबर, महिला आघाडी समन्वयक प्रा. विद्या होडे, शिव अभ्यासिका की प्रमुख मनीषा वाघमारे व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)
उज्ज्वल भविष्य के लिए अच्छी शिक्षा ग्रहण करना बहुत जरूरी है। जीवन में अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए शिक्षा ही महत्वपूर्ण साधन है। एकमात्र मूल्यवान संपत्ति शिक्षा ही है जिसे इंसान प्राप्त कर सकता है। अध्ययन द्वारा प्राप्त किए गए ज्ञान के दम पर ही आप जीवन में आपकी एक अलग पहचान व छवि निर्माण कर सकते हैं। शिक्षा का समय सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण समय होता है। शिक्षा एकमात्र आधार है जिस पर मानव जाति का भविष्य निर्भर करता है। संक्षेप में शिक्षा का अर्थ है ज्ञान प्राप्त करना। मन लगाकर पढ़ाई करो और अपना और अपने अभिभावकों का सपना पूरा करो। यह विचार शिवसेना पुणे शहर के उपशहर प्रमुख समीर आण्णा तुपे ने व्यक्त किए।
शिवसेना पक्ष प्रमुख तथा महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के जन्मदिन के अवसर पर शिवसेना हड़पसर विधानसभा मतदार संघ की ओर से महात्मा फुले वसाहत के शिव अभ्यासिका के कक्षा 10वीं के होशियार छात्रों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां पुणे शहर प्रमुख विजय देशमुख, विधानसभा प्रमुख राजेंद्र बाबर, महिला आघाडी समन्वयक प्रा. विद्या संतोष होडे, शाखा प्रमुख अमित कांबले, निरंजन शितोले, सूरज चव्हाण, शंतनु सातव, शिव अभ्यासिका की प्रमुख मनीषा वाघमारे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
सम्मान समारोह का सूत्र-संचालन महिला आघाडी समन्वयक प्रा. विद्या होडे और आभार प्रदर्शन शिव अभ्यासिका की समन्वयक मनीषा वाघमारे ने किया।

0 टिप्पणियाँ