मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

निवृत्ति आण्णा बांदल ने अनेक सोसाइटियों के नागरिकों की पानी की समस्या की हल

पिसोली की अनेक सोसाइटियों में पीने के पानी की थी मांग

पहले चित्र में पिसोली की सोसाइटी में बोरवेल की व्यवस्था करते हुए पुणे जिला नियोजन समिति के सदस्य व उंड्री के पूर्व सरपंच निवृत्ति आण्णा बांदल, दूसरे चित्र में औताडेवाडी स्थित आरओ वाटर प्यूरीफायर की मरम्मत निवृत्ति आण्णा बांदल ने स्वयं खर्चे से करके पेयजल समस्या को हल किया।

उंड्री, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)

पुणे जिला नियोजन समिति के सदस्य व उंड्री के पूर्व सरपंच निवृत्ति आण्णा बांदल ने अपने खर्च से नागरिकों को पीने का पानी उपलब्ध करवाया। बोरवेल में भरपूर पानी होने से नागरिकों में पानी की समस्या दूर हो गई है। उनके द्वारा उठाया गया यह कदम सही मायने में प्रशंसनीय है। 
पिसोली की अनेक सोसाइटियों में पीने के पानी की मांग की थी, नागरिकों की मांग को मद्देनजर रखते हुए निवृत्ति आण्णा बांदल ने स्वयं खर्चे से अनेक सोसाइटियों के प्रांगण में बोरवेल की व्यवस्था करके निवासियों का पानी प्रश्न हल कर दिया है। बोरवेल खोदने के बाद बोरवेल में भरपूर पानी उपलब्ध है। पानी मिलने पर स्थानीय निवासियों ने निवृत्ति आण्णा बांदल का शुक्रिया अदा किया है। इस अवसर पर यहां पूर्व सरपंच किरण येप्रे, अविनाश कामठे, दीपक कामठे, मच्छिंद्र दगडे के साथ-साथ अनेक सोसाइटियों के नागरिक प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
पिछले कई दिनों से परिसर की अनेक सोसाइटियों के नागरिकों ने संपर्क करते हुए यहां बोरवेल की मांग की। उनके अनुरोध का सम्मान करते हुए उन्हें अपने खर्च पर एक बोरवेल खुदवाकर दिया और पानी उपलब्ध करवाया। बोरवेल में बहुत अच्छा पानी मिला है, इसलिए नागरिकों ने आभार व्यक्त किया है। आगामी समय में नागरिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करूँगा। यह जानकारी पुणे जिला नियोजन समिति के सदस्य व उंड्री के पूर्व सरपंच निवृत्ति आण्णा बांदल ने दी है।
औताडेवाडी ता. हवेली, जिला पुणे का पिछले दो माह से आरओ वाटर प्यूरीफायर बंद है। महानगर पालिका के अधिकारियों से संपर्क किया गया, लेकिन मरम्मत नहीं की जा रही थी, फिर मैंने ग्रामीणों और नागरिकों की मांग के अनुसार गांव की पेयजल समस्या को हल करने के लिए अपने खर्चे पर ठीक करवाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ