रक्षाबंधन उत्सव के अवसर पर शिवसमर्थ व सिद्धेश्वर संस्था की ओर से सातववाडी के विद्यार्थियों ने शिवशक्ति मित्र मंडल परिसर में वृक्षों पर राखियां बांधकर रक्षाबंधन उत्सव मनाया।
हड़पसर, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)
छात्रों ने पेड़ों को राखी बांधकर ‘वृक्षवल्ली आम्हा सोयरे’ का संदेश दिया। रक्षाबंधन उत्सव के अवसर पर शिवसमर्थ व सिद्धेश्वर संस्था की ओर से सातववाडी के विद्यार्थियों ने शिवशक्ति मित्र मंडल परिसर में वृक्षों पर राखियां बांधकर रक्षाबंधन उत्सव मनाया।
परिसर के वृक्षों को राखियां बांधने के साथ-साथ ‘पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ’ संदेश फलक लगाकर प्रबोधन भी किया गया। इस पहल में महात्मा फुले वसाहत की अभ्यासिका के छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।
यहां समाजसेवक डॉ. शंतनु जगदाले, सामाजिक कार्यकर्ता रमेश जगताप, अंकुश गायकवाड, अशोक कुदले, शिवसमर्थ संस्था की प्रमुख मनीषा वाघमारे, संगीता गायकवाड, सिद्धेश्वर संस्था की प्रमुख डॉ. अश्विनी जगदाले व अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों को मास्क, सैनिटाइजरर व अल्पोपहार देकर कार्यक्रम का समापन हुआ।

0 टिप्पणियाँ