साहसी आईपीएस अधिकारी श्रावण हर्डीकर को सम्मानित करते हुए संभाजी ब्रिगेड पुणे जिला के अध्यक्ष शिवश्री उत्तम बापू कामठे, साथ में जिला कार्याध्यक्ष धनंजय जाधव उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
फुरसुंगी, अगस्त (ह.ए.प्रतिनिधि)
सरकार से धोखाधड़ी करनेवाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करनेवाले आईपीएस अधिकारियों को पुणे जिला संभाजी ब्रिगेड द्वारा सम्मानित किया गया है।
पुणे पंजीकरण महानिरीक्षक और मुद्रांक नियंत्रक महाराष्ट्र राज्य पुणे के कार्यालय में जाकर श्रावण हर्डीकर को सम्मानित किया गया। अवैध दस्त पंजीकरण व 830 मामलों को उजागर कर टुकड़ा प्रतिबंध कानून का उल्लंघन करनेवाले अधिकारियों को निलंबित कर कार्रवाई करनेवाले साहसी आईपीएस अधिकारी श्रावण हर्डीकर को संभाजी ब्रिगेड पुणे जिला की ओर से राष्ट्रमाता जिजाऊ मां साहब की प्रतिमा व किताब उपहार में देकर संभाजी ब्रिगेड पुणे जिला के अध्यक्ष शिवश्री उत्तम बापू कामठे द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर यहां जिला कार्याध्यक्ष धनंजय जाधव, कोषाध्यक्ष सरदार विवेक तुपे, जिला प्रवक्ता अविनाश मुरकुटे के साथ जिला कार्यकारिणी सदस्य व पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
संभाजी ब्रिगेड पुणे जिला के अध्यक्ष शिवश्री उत्तम बापू कामठे ने कहा कि पुणे शहर के हवेली के 14 दुय्यम निबंधक के कार्यालयों में दुय्यम निबंधक जान-बूझकर नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए कई अवैध दस्त कराकर सरकार को ठगा है व सरकार का आर्थिक नुकसान करते हुए धोखाधड़ी की है। सरकार को धोखा देनेवाले ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करनेवाले बहादुर, निडर और पराक्रमी अधिकारियों का हम तहेदिल से शुक्रिया अदा करते हैं। आप जैसे साहसी अधिकारियों की आज देश को सही मायने में जरूरत है। संभाजी ब्रिगेड ऐसे नेक व साहसी अधिकारियों के साथ हमेशा समर्थन में मजबूती से खड़ी रहेगी।

0 टिप्पणियाँ